Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Explainer: 14 साल, 52000 ईसाइयों का कत्ल.. गाजा पर शोर, मुस्लिम देश इस देश में हुए नरसंहार पर चुप क्यों?

Nigeria 52,000 Christians killed: गाजा पट्टी में इजराइली बमबारी में हजारों लोग मारे गये हैं, जिसको लेकर इस्लामिक देशों में भारी गु्स्सा है। पाकिस्तान इतना आगबबूल है, कि वहां के प्रधानमंत्री ने देश में नये साल का जश्न मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

लेकिन, जब इस्लामिक आतंकियों की तरफ से दूसरे मजहब के लोगों का नरसंहार किया जाता है, तो ये इस्लामिक देश चुप्पी साधे बैठे रहते हैं और एक शब्द भी इस्लामिक आतंकियों के खिलाफ नहीं बोलते हैं। क्या आप यकीन कर सकते हैं, कि इस धरती पर एक ऐसा भी देश है, जहां पिछले 14 सालों में 52 हजार ईसाइयों को मारा गया है?

Nigeria 52000 Christians killed

हम बात कर रहे हैं नाइजीरिया की, जहां पर इस्लामिक आतंकवादी संगठनों ने पिछले 14 सालों में 50 हजार से ज्यादा ईसाइयों को मौत के घाट उतार दिया है। नाइजीरिया में पिछले हफ्ते भी क्रिसमस के मौके पर ईसाइयों के एक गांव पर हमला किया और 200 से ज्यादा ईसाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी।

वेटिकन न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है, कि साल 2009 में बोको हराम के फैलने के बाद से नाइजीरिया में 50,000 से ज्यादा ईसाई मारे गए हैं। नाइजीरियाई गैर-सरकारी संगठन द्वारा प्रकाशित एक नई जारी रिपोर्ट से इस नरसंहार का पता चला है।

"नाइजीरिया में शहीद ईसाई" शीर्षक वाली रिपोर्ट, इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर सिविल लिबर्टीज एंड रूल ऑफ लॉ (इंटरसोसाइटी) द्वारा प्रकाशित की गई है, जो एक नाइजीरियाई-आधारित अनुसंधान और खोजी अधिकार समूह है, जो धार्मिक उत्पीड़न और अन्य रूपों की निगरानी और जांच कर रहा है।

इस रिपोर्ट से पता चलता है, कि सल 2010 से पूरे नाइजीरिया में राज्य और गैर-राज्य एक्टर्स द्वारा धार्मिक हिंसा किया जा रहा है।

2009 से अब तक 52,250 ईसाइयों की हत्या की गई

रिपोर्ट में कहा गया है, कि पिछले 14 वर्षों में कम से कम 52,250 नाइजीरियाई ईसाइयों की इस्लामी आतंकवादियों के हाथों बेरहमी से हत्या कर दी गई है, जिनमें से 30,000 से अधिक नाइजीरियाई, पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के आठ साल के राष्ट्रपति पद के कार्यकाल के दौरान मारे गये थे।

मुहम्मदु बुहारी की आलोचना इस बात को लेकर की जाती थी, कि वो ईसाइयों पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

18,000 चर्चों को जलाया गया

इस दौरान 18,000 ईसाई चर्चों और 2,200 ईसाई स्कूलों को आग लगा दी गई। हालांकि, इस्लामी हमलों में लगभग 34,000 उदारवादी मुसलमान भी मारे गए। साल 2023 में भी करीब 2 हजार से ज्यादा ईसाई अलग अलग हमलों में मारे गये हैं।

इसी अवधि के भीतर, कम से कम 707 ईसाइयों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से उत्तरी नाइजीरियाई नाइजर राज्य ने 200 से ज्यादा अपहरण दर्ज किए, जिसमें 14 मार्च 2023 को अदुनु (पाइकोरो) में 100 से ज्यादा ईसाइयों का अपहरण भी शामिल था। कडुना में कम से कम 101 ईसाई-विरोधी अपहरण दर्ज किए गए, जबकि अन्य प्रभावित राज्यों में कैटसिना, ताराबा, ईदो, ओगुन, नासरावा, क्वारा, कोगी, बोर्नो, योबे और अदावामा बाउची, एनुगु, इमो, केबी, गोम्बे, बायेलसा और क्रॉस रिवर शामिल हैं।

Nigeria 52000 Christians killed

ईसाइयों को कौन बना रहा निशाना?

ईसाई न केवल बोको हराम के हाथों, बल्कि जातीय फुलानी मुस्लिम चरवाहों के हाथों भी मारे जाते हैं, जो अब इस्लामी चरमपंथी समूहों में शामिल हो गए हैं।

हमलों के कारण बड़े पैमाने पर ईसाइयों की आबादी अपने अपने घर छोड़कर भागने पर मजबूर हुई है। इंटरसोसाइटी रिपोर्ट में कहा गया है, कि लगभग 50 लाख ईसाइयों ने अपने घरों को छोड़ दिया है।

ओपन डोर्स' और एसीएन की रिपोर्ट

इंटरसोसाइटी रिपोर्ट पुष्टि करती है, कि नाइजीरिया अफ्रीका में ईसाइयों के रहने के लिए सबसे खतरनाक स्थानों में से एक बन गया है।

दुनिया में सताए गए ईसाइयों को लेकर काम करने वाले इंटरडिनोमिनेशनल फाउंडेशन, ओपन डोर्स द्वारा जनवरी में जारी 2023 वॉच लिस्ट में भी यह कहा गया है, कि दुनिया भर में मारे जाने वाले ईसाइयों में से 89% नाइजीरिया में हैं। कैथोलिक विश्वासियों और अन्य ईसाइयों का समर्थन करने वाले पोंटिफिकल फाउंडेशन ने अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में बताया है, कि जनवरी 2021 और जून 2022 के बीच 7,600 से ज्यादा नाइजीरियाई ईसाइयों की हत्या कर दी गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+