'अब न्यूयॉर्क में मिलेंगे', बगदादी ने 5 साल पहले अमेरिकियों को दी थी धमकी

वाशिंगटन। खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के मुखिया अबु बकर अल बगदादी ने पांच साल पहले ही अमेरिका पर हमला करने का मन बना लिया था। जी हां, आपको बता दें, खुद को खलीफा बताने वाला यह आईएस का मुखिया आज से 5 साल पहले तक इराक के जेल में अमरीकी हिरासत में था। 2009 में उसे वहां से रिहा कर दिया गया था, तब उसने अमरीकी सैनिकों को धमकी देते हुए कहा था, "अब हम न्यू यॉर्क में मिलेंगे।"

isis

बगदादी के शब्दों को मजाक में लिया था

उस वक्त जेल के कमांडिंग ऑफिसर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल केन्निथ किंग ने बगदादी के शब्दों को मजाक में लिया था। लेकिन आज वही बगदादी अमेरिका को हमले की धमकी पर धमकी दे रहा है। पांच साल पहले अमेरिका की कैद में रहा बगदादी आज हजारों जिहादियों का मुखिया बना, एक ताकतवर आतंकी संगठन से दुनिया हिला रहा है। आईएसआईएस ने ईराक और सीरिया के काफी बड़े हिस्से पर कब्जा करके इस्लामिक स्टेट नाम के नए देश का ऐलान कर दिया है। वहीं, अपने रास्ते में आए सभी बाधाओं को वह बर्बरतापूर्ण तरीके से पार करता आ रहा है। लाखों लोगों का नरसंहार और जाने कितनों को बेघर कर दिया।

क्यों रिहा किया बगदादी को

अमेरिका ने उस वक्त बगदादी को क्यों रिहा किया था, यह अभी तक अस्पष्ट है। क्योंकि उस वक्त भी वह अलकायदा से जुड़ा हुआ एक आतंकी था। केन्निथ किंग ने बयान दिया है कि बगदादी उस वक्त भी खतरनाक था, लेकिन यकीन नहीं आता वह आतंकी इतना क्रूर भी हो सकता है। बुधवार को ही अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आईएसआईएस के खिलाफ रणनीति का एलान करते हुए कहा कि 'चाहे आतंकी विश्व के किसी भी कोने में छिपे हों, अमेरिका उनका खात्मा कर के रहेगा।'

आईएस एक आतंकी संगठन है जो बड़ी संख्या में जिहादी युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। करीब 3000 पश्चिमी युवक उसमें शामिल हो चुके हैं। जो न सिर्फ इराक और सीरिया बल्कि पश्चिमी देशों के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+