अफगानिस्तान में सेना ने 5 तालिबानी आतंकियों को किया ढेर, 4 घायल

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों और अफगान फोर्सेस के बीच मुठभेड़ में 5 तालिबानी आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इस हमले में 4 तालिबानी आतंकी घायल भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान के डंगम जिले में कुनार प्रांत में अफगान की सेना की इस्टर्न डिविजन जिसे 201 सेलब कोर्प के नाम से जाना जाता है, उसकी ओर से इस भिड़ंत को लेकर बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि बीती रात आतंकियों ने अफगान सुरक्षाकर्मियों पर चेकप्वाइंट पर हमला कर दिया, जिसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने भी उनपर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में पांच आतंकियों की मौत हो गई, जबकि चार आतंकी घायल हुए हैं। डिविजन की ओर से कहा गया है कि इस हमले में एक आम नागरिक भी घायल हुआ है। हालांकि तालिबान की ओर से इस घटना की पुष्टि नहीं की गई है।

taliban
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+