अमेरिका के NSA बोले-20 साल में चीन ने दुनिया को दी 5 महामारियां, अब इसे रुकना होगा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कोरोना वायरस के लिए साफतौर पर चीन को जिम्‍मेदार ठहरा दिया है। उन्‍होंने कहा है कि चीन ने पिछले 20 वर्षों में दुनिया को पांच प्‍लेग दिए हैं और अब इसे कहीं रुकना होगा। अमेरिका में कोविड-19 की वजह से 80,000 लोगों की मौत हो गई है और करीब 14 लाख लोग इससे संक्रमित हैं। पूरी दुनिया की अगर बात करें तो अब तक 250,000 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है।

robert-o-brien.jpg

सिर्फ चार महामारी का नाम बता सके ब्रायन

ब्रायन मंगलवार को व्‍हाइट हाउस में मीडिया से मुखातिब थे और यहां पर उन्‍होंने चीन पर हमला बोला। ब्रायन ने कहा कि दुनिया भर में अब लोग चीन की सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उनका कहना था कि अब लोग चीन से आने वाले इन प्‍लेग्‍स को नहीं झेल सकते है। चाहे वह लैब से आया हो या फिर वेट मार्केट से आया, या कहीं और से लेकिन यह कोई बेहतर जवाब नहीं है। उन्‍होंने कहा, 'हमें पता है कि यह वुहान से आया है और मुझे लगता है कि परिस्थिति के अनुकूल जो प्रमाण हैं उनसे साफ है कि यह या तो लैब से आया है या फिर वेट मार्केट से। लेकिन अगर चीन से वायरस आया है तो यह जवाब समझ नहीं आता है।' ब्रायन ने कहा पिछले 20 साल में चीन से दुनिया में पांच प्‍लेग आए, सार्स, एवियन फ्लू, स्‍वाइन फ्लू और अब कोविड 19। कोई नहीं जानता है कि कब तक इस तरह से सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य पर चीन की वजह से खतरा पैदा होता होगा। हालांकि ब्रायन पांचवें प्‍लेग का नाम नहीं बता पाए जो चीन से आया है। उनका कहना था कि अब इस पर लगाम लगनी चाहिए। ब्रायन के मुताबिक अमेरिका ने चीन को हेल्‍थ प्रोफेशनल्‍स की मदद करने की पेशकश की थी। लेकिन उन्‍होंने इससे मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+