पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

भारत में जारी आंधी-तूफान की चेतावनी के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

नई दिल्ली। भारत में जारी आंधी-तूफान की चेतावनी के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। हालांकि अभी तक दोनों देशों में भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। एहतियात के तौर पर लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

earthquake

जानकारी के मुताबिक बुधवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान में लोगों को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप की खबर से लोगों में दहशत फैल गई और सभी अपने-अपने घरों से निकलकर खुले मैदान में आ गए। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि भूंकप के झटके रुक-रुककर कई बार महसूस किए गए हैं।

भारत में जारी है चेतावनी

आपको बता दें कि भारत में मौसम विभाग ने पिछले कई दिनों से खराब मौसम के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की हुई है। चेतावनी को देखते हुए लोगों में खौफ बना हुआ है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी के अलावा किसी तरह की अनहोनी की अभी कोई खबर नहीं है, लेकिन मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है। मंगलवार शाम को भी दिल्ली एनसीआर में हल्की आंधी के बाद बारिश हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+