तुर्की में जमीन के नीचे मिला 5,000 साल पुराना शहर

अंकारा। तुर्की के काप्‍पाडोसिया रीजन में जमीन के नीचे 5,000 वर्ष पुराना शहर मिला है। इस शहर को तुर्की के सेंट्रल अनाटोलिया में खोजा गया है। तुर्की का एतिहासिक काप्‍पाडोसिया रीजन अपनी पुरात्‍व धरोहरों के लिए काफी मशहूर है और यहां पर जमीन के नीचे इस तरह की कई धरोहरें मौजूद हैं।

turkey-underground-city


जो शहर तुर्की के पुरातत्‍वविदों ने खोजा है वह यहां की नेवेसेहीर इलाके में स्थित है और यह तुर्की के केसियरी इलाके में स्थित‍ है और बताया जाता है कि बाकी जगहों की तुलना में यह काफी कम क्षेत्र में फैला है।

केसियरी के मेया हसन अनवेर के मुताबिक शहर के बाहरी इलाके में इस पुराने शहर का पता लगा है। हसन की मानें तो इससे पहले जितने भी शहर जमीन के नीचे मिले हैं, यह शहर उन शहरों की तुलना में सिर्फ किचन ही साबित होता है।

तुर्की के हाउसिंग डेवलपमेंट एडमिनिस्‍ट्रेशन के प्रमुख महमेट इरगुन तुरान का कहना है कि जब एक हाउसिंग प्रोजेक्‍ट के सिलसिले में जमीन के नीचे खुदाई की जा रही थी तो उस समय इसका पता लगा। उन्‍होंने कहा कि इस शहर को देखने से पता लगता है कि यह कोई बहुत मशहूर शहर नहीं है।

सात किलोमीटर के दायरे में फैले टनलनुमा रास्‍ते के बारे में भी बातें हो रही हैं और इस शहर का पता लगने के बाद से ही यहां पर निर्माणकार्य को बंद कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+