अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की 45 खास बातें

अमेरिका के पहले ऐसे राष्‍ट्रपति होंगे डोनाल्‍ड ट्रंप जिनका ताल्‍लुक बिजनेस से है और पहले ऐसे राष्ट्रपति जिन्‍होंने की हैं तीन शादियां। साथ ही पहले ऐसे राष्‍ट्रपति जिन पर लगा है रेप का आरोप।

वाशिंगटन। रिपब्लिकन नेता डोनाल्‍ड ट्रंप आज अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने को पूरी तरह से तैयार हैं। डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के एक ऐसे राष्‍ट्रपति हैं जिनके नाम पर काफी विवाद हुआ। वह शायद पहले ऐसे राष्‍ट्रपति हैं जिनके चयन के बाद भी लोगों को उन पर कतई भरोसा नहीं है। ट्रंप के अलावा उनकी पत्‍नी और उनका पूरा परिवार भी काफी चर्चा में रहता है।

donald-trump-45-things-to-know-100-डोनाल्‍ड-ट्रंप-अमेरिकी-राष्‍ट्रपति-शपथ-ग्रहण.jpg

बिना राजनीति वाले मिस्‍टर प्रेसीडेंट

आइए आज हम आपको 45वें अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से जुड़ी 45 खास बातों के बारे में बताते हैं जो या तो राष्‍ट्रपति बनने के बाद पहली बार हुई या फिर जिनके बारे में आपको नहीं मालूम या आप कम जानते हैं।

  1. अमेरिका के पहले ऐसे राष्‍ट्रपति हैं जिनका कभी राजनीति से कोई वास्‍ता नहीं रहा।
  2. 80 के दशक में ट्रंप ने 10 मिलियन डॉलर वाला अपना वीडियो गेम लांच किया था।
  3. ट्रंप के पास 400 मिलियन डॉलर की ऐसी रकम है जिसे वह जब चाहे तब खर्च कर सकते हैं।
  4. ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान में करीब 100 मिलियन डॉलर अपने पास से खर्च किए।
  5. पहले राष्‍ट्रपति जिन्‍होंने चुनावी अभियान में अपना पर्सनल एयरक्राफ्ट प्रयोग किया।
  6. 4.5 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ ट्रंप राष्‍ट्रपति पद के सबसे अमीर राष्‍ट्रपति।
  7. एक सुपरहिट टीवी शो 'द अप्रैंटिस' में नजर आए एक एपिसोड के लिए 375,000 डॉलर फीस ली थी।
  8. ट्रंप की क्‍लोदिंग लाइन को बांग्‍लादेश और चीन जैसे देशों में मैन्‍यूफैक्‍चर किया जाता है।
  9. कुछ और ब्रांड्स को आउटसोर्स करते हैं जिनमें गोल्‍फ कोर्स से लेकर कई रियल एस्‍टेट वेंचर्स तक शामिल हैं।
  10. वर्ष 2007 में डोनाल्‍ड ट्रंप ने वोदका का ब्रांड लांच किया था लेकिन आज तक इसे बेचा नहीं गया।
  11. ट्रंप अमेरिकी इतिहास में अब तक के पहले ऐसे उम्‍मीदवार हैं जिनकी तीन श‍ादियां हो चुकी हैं।
  12. पहले ऐसे राष्‍ट्रपति जिन पर लगा है रेप का आरोप।
  13. मीडिया ने ट्रंप को 6 फीट और दो इंच की लंबाई वाला बताया, ट्रंप ने कहा कि उनकी हाइट 6 फीट 3 इंच है।
  14. ट्रंप का दावा आज तक उन्‍होंने कभी भी शराब को ह‍ाथ नहीं लगाया है।
  15. उनके पर्सनल डॉक्‍टर ने बयान दिया कि ट्रंप ने कभी शराब या तंबाकू उत्‍पादनों का सेवन नहीं किया है।
  16. अमेरिका के ईस्‍ट कोस्‍ट में ट्रंप पैलेस पर अमेरिकी के झंडे को लेकर विवाद हुआ।
  17. ट्रंप ने इस विवाद को सुलझाने के लिए एक दिन में 1,250 डॉलर केस पर खर्च किए थे।
  18. शिकागो स्थित ट्रंप इंटरनेशनल होटल एंड टावर का मिनी बार सबसे महंगा बार है।
  19. ट्रंप के कसीनो अमेरिका के अलग-अलग हिस्‍सों में फैले हुए हैं।
  20. ट्रंप के चार कसीनो के दिवालिया हो जाने के बावजूद आज तक इनकम में कोई कमी नहीं।
  21. शिकागो में स्थित ट्रंप टावर, 98 मंजिला बिल्डिंग है और कभी-कभी ट्रंप यहां पर भी रहते हैं।
  22. ट्रंप दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों में 16 हाई-एंड गोल्‍फ कोर्सेज के मालिक हैं।
  23. हर माह‍ उन्‍हें ट्विटर पर 67,000 नए फॉलोअर्स ज्‍वॉइन करते हैं।
  24. ट्विवर पर सबसे ज्‍यादा ट्वीट्स का रिकॉर्ड दर्ज है और वह 372 ट्वीट्स हर माह करते हैं।
  25. रीगन के बाद ट्रंप को हॉलीवुड की तरफ से वॉक ऑफ फेम का टाइटल मिला हुआ है।
  26. ट्रंप जब सिर्फ 27 वर्ष के थे तभी वह 14,000 अपार्टमेंट्स के मालिक बन गए थे।
  27. ट्रंप के न्‍यूयॉर्क वाले घर ट्रंप टावर को लोगों ने डार्क नाइट राइजेस में देखा था।
  28. पिता से उन्‍होंने एक मिलियन डॉलर बतौर कर्ज लिए थे और फिर इनका निर्माण करवाया।
  29. अमेरिका सबसे बूढ़े राष्‍ट्रपति हैं उनकी उम्र 70 वर्ष है। उनसे पहले रीगन के नाम पर यह रिकॉर्ड था।
  30. पहले ऐसे राष्‍ट्रपति जिनकी पत्‍नी सुपरमॉडल रह चुकी है।
  31. पहले राष्‍ट्रपति जिनकी पत्‍नी अमेरिकी नागरिक नहीं है।
  32. पहले राष्‍ट्रपति जिन्‍होंने वर्ष 1979 के बाद ताइवान की राष्ट्रपति को किया कॉल।
  33. कई वर्षों बाद पहले राष्‍ट्रपति जिन्‍होंने चीन की वन चाइना पॉलिसी को मानने से किया इंकार।
  34. पहले राष्‍ट्रपति जिन्‍होंने पद ग्रहण करने से पहले की हिंदू धर्म की तारीफ।
  35. पहले राष्‍ट्रपति जिन्‍होंने मुसलमानों की एंट्री बैन करने की बात की।
  36. पहले राष्‍ट्रपति जिनके पास एयरफोर्स वन से ज्‍यादा आलिशान एयरक्राफ्ट है।
  37. पहले राष्‍ट्रपति जिनका घर व्‍हाइट हाउस से भी ज्‍यादा शाही।
  38. पहले राष्‍ट्रपति जिन्‍होंने अपने दामाद को व्‍हाइट हाउस में बनाया है एडवाइजर।
  39. एक ऐसे राष्‍ट्रपति जो सोने चांदी के बर्तनों में खाना खाते हैं।
  40. एक ऐसे राष्‍ट्रपति जो एक पॉप वीडियो में भी नजर आए।
  41. एक ऐसे राष्‍ट्रपति जिन्‍होंने कई वर्षों बाद रूस की तरफदारी अपने बयानों से की।
  42. कई वर्षों बाद पहले ऐसे राष्‍ट्रपति जिन्‍हें रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन ने विश किया क्रिसमस पर।
  43. ऐसे राष्‍ट्रपति जिनके बालों को लेकर विवाद रहता है। सब कहते हैं कि वह विग पहनते हैं।
  44. एक ऐसे राष्‍ट्रपति जिन्होंने कहा कि अगर उनकी बेटी, उनकी बेटी नहीं होती तो वह उसे डेट करते।
  45. एक ऐसे राष्‍ट्रपति जिनकी पत्‍नी के न्‍यूड फोटो शूट पर अमेरिका में बचा बवाल।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+