अमेरिका: चार साल के बच्‍चे ने अनजाने में दबाया ट्रिगर, गर्भवती मां को लगी गोली

वॉशिंगटन। अमेरिका में एक चार वर्षीय बच्‍चे की ओर से गोली हुई लग गई और अब इस समय वह अस्‍पताल में हैं। इस घटना में और भी ज्‍यादा चौंकाने वाली बात यह है कि महिला गर्भवती है। शनिवार को हुई इस घटना ने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। यह घटना वॉशिंगटन स्‍टेट अर्पाटमेंट में उस समय हुई जब बच्‍चे को कारपेट के नीचे बंदूक मिल गई थी। 27 वर्षीय महिला उस समय अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ टीवी देख रही थी। इसी समय चार वर्षीय बेटे को गद्दे के बीच एक बंदूक मिल गई।

pistol-us-gun

अस्‍पताल में चल रहा इलाज

किंग काउंटी शेरिफ के ऑफिस के प्रवक्‍ता सार्जेंट रेयान एबॉट की ओर से यह जानकारी दी गई है। एबॉट ने कहा, 'बच्‍चे ने बिना किसी मकसद मां पर गोली चला दी थी।' बच्‍चे की ओर से चलाई गई गोली महिला के चेहरे पर लगी थी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला आठ माह की गर्भवती है। इन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं बच्‍चे के पिता का कहना है कि उन्‍होंने यह पिस्‍टल अपनी सुरक्षा के मकसद से हासिल की थी। पिस्‍टल की चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखाई गई थी और इसका रजिस्‍ट्रेशन भी नहीं हुआ है। नए कानूनों के तहत पिस्‍टल के मालिक पर इसे सुरक्षित तरीके न रखने के आरोप में आपराधिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जुलाई से पहले नए कानून प्रभावी नहीं होंगे। इस मामले की जांच फिलहाल शुरू कर दी गई है। एबॉट ने कहा है कि वह हर किसी को बताना चाहेंगे कि बच्‍चे इसे एक खिलौने के तौर पर देखते हैं। इसलिए प्‍लीज आप लोग अपने पास मौजूद पिस्‍टल को ताले में बंद करके रखिए ताकि गलत मकसद से इसका प्रयोग न हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+