जमीन के अंदर मिले 38 किमी ऊंचे पहाड़, वैज्ञानिक बोले- ये पूरी तरह रहस्यमयी
एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की एक टीम ने अंटार्कटिका में भूकंप विज्ञान केंद्रों का इस्तेमाल कर पृथ्वी का अध्ययन किया,
पृथ्वी के अंदर बहुत से राज पीछे हैं, जिन पर से वैज्ञानिक पर्दा हटाने में जुटे हैं। अब एक चौंकाने वाली रिसर्च सामने आई है, जिसमें बताया गया कि जमीन के अंदर माउंट एवरेस्ट की तुलना में तीन से चार गुना ज्यादा ऊंची चोटियों वाले पहाड़ हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की एक टीम ने अंटार्कटिका में भूकंप विज्ञान केंद्रों का इस्तेमाल कर पृथ्वी का अध्ययन किया। जिसमें पता चला कि हमारे ग्रह के अंदर लगभग 2900 किलोमीटर की गहराई में कोर और मेंटल के बीच की सीमा में आश्चर्यजनक रूप से विशाल पर्वत हैं।

शोधकर्ताओं के मुताबिक जिन पर्वत जैसी संरचनाओं का खुलासा हुआ है, वे पूरी तरह से रहस्यमयी हैं। अभी ये माना जा रहा कि ये विशाल पर्वत श्रृंखलाएं 24 मील (38 किलोमीटर) से अधिक ऊंचाई पर हैं, जबकि माउंट एवरेस्ट सतह से लगभग 5.5 मील (8.8 किलोमीटर) दूर है।
मामले में एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता एडवर्ड गर्नेरो ने कहा कि अंटार्कटिका से हजारों भूकंपीय रिकॉर्डिंग का विश्लेषण और हाई-डेफिनिशन इमेजिंग पद्धति का उपयोग कर वो इस नतीजे पर पहुंचे हैं।
रिसर्च में उनको अंदर जो चीज दिखीं, उसकी मोटाई कुछ किलोमीटर से लेकर 10 किमी तक है। ऐसे में पता चला है कि वो पहाड़ों को कोर पर देख रहे। कुछ जगहों पर वो माउंट एवरेस्ट की तुलना में 5 गुना अधिक ऊंचे हैं।
शोधकर्ताओं का मानना है कि इन प्राचीन संरचनाओं का निर्माण तब हुआ था, जब समुद्री क्रस्ट पृथ्वी के आंतरिक भाग में बने थे। उनका ये भी तर्क है कि ये टेक्टोनिक प्लेटों के हमारे ग्रह के मेंटल में फिसलने और कोर-मेंटल सीमा तक डूबने के साथ शुरू हो सकता है। इसके बाद ये फैल गए और पहाड़ों जैसी संरचना बनी।
ये रिसर्च पृथ्वी के आंतरिक भाग से जुड़ी गतिविधियों जैसे-भूकंप, कोर की गर्मी आदि के अध्ययन के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications