'हरे और पतले एलियंस के साथ हमने बनाए शारीरिक संबंध', ब्रिटेन में 300 लोगों ने किया एक जैसा दावा
कुछ विशेषज्ञों ने सर्वे का ध्यान से अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हो सकता है कि एलियंस वहां पर मौजूद हों। साथ ही उनके पास संवाद को कोई साधन हो।
पिछले कुछ महीनों में अमेरिका ने एलियंस को लेकर कई रिपोर्ट्स जारी कीं। साथ ही वहां की बड़ी हस्तियों ने नेशनल टेलीविजन पर इस बारे में खुलकर बात की, लेकिन अब ब्रिटेन से भी इसी तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि वहां के लोगों के दावे थोड़े अजीब तो लग रहे, लेकिन उनका कहना है कि वो सच बोल रहे हैं।

300 लोगों का दावा
दरअसल ब्रिटेन के यूएफओ हॉट-स्पॉट नॉर्विच में एक सर्वेक्षण किया गया। इस जगह को असामान्य जगहों की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया है। सर्वे के दौरान वहां पर चौंकाने वाली बातें सामने आईं। करीब 300 लोगों ने दावा किया कि उन्होंने छोटे हरे पुरुषों और महिलाओं के साथ सेक्स किया है। ये हरे लोग दूसरे ग्रह से आए थे, उनकी बनावट तो इंसानों की तरह थी, लेकिन वो पतले थे। जिन लोगों ने एलियंस के साथ रोमांस का दावा किया उनमें से एक चौथाई लोग नॉरफॉक शहर से आए थे।

23 प्रतिशत लोग ब्रिस्टल से
सर्वे करने वाली वेबसाइट बजबिंगो डॉट कॉम के मुताबिक ज्यादातर लोगों को शुरुआत में नहीं पता था, लेकिन बाद में उनको ये खबर लगी कि उन्होंने एलियंस से संबंध बनाए थे। इसमें सबसे ज्यादा 23 प्रतिशत लोग ब्रिस्टल के रहने वाले हैं। वहीं 22 फीसदी लोग लीवरपूल के निकले। सर्वे करने वालों के मुताबिक वो हैरान इसलिए थे क्योंकि लोग खुद कबूल रहे थे। अगर एक-दो लोगों ने ऐसा दावा किया होता तो वो उसे झूठ मान लेते, लेकिन 300 लोगों ने एक जैसा दावा किया।

एलियंस के पास संवाद का तरीका?
कुछ विशेषज्ञों ने सर्वे का ध्यान से अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हो सकता है कि एलियंस वहां पर मौजूद हों। साथ ही उनके पास संवाद को कोई साधन हो। जिस वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ दिनों पहले डेली स्टार संडे ने एक्ट्रेस एब्बी बेला के हवाले से एक अजीब दावा किया था। एक्ट्रेस के मुताबिक उनके भी एलियंस से संबंध रह चुके हैं। वो पांच एलियन से मिली थीं, जिनकी बनावट सामान्य इंसानों की ही तरह थी, लेकिन वो काफी पतले थे।

दूसरी डेट का इंतजार
एक्ट्रेस के मुताबिक एलियंस उनको अपने ग्रह पर लेकर गए थे। इसके बाद वो 20 मिनट तक वहां रहीं और उनके साथ संबंध बनाए। फिर वो उन्हें पृथ्वी पर छोड़ गए। एब्बी बेला के मुताबिक वो अपनी दूसरी डेट का इंतजार कर रही थीं, लेकिन ऐसा दोबारा नहीं हुआ।

नासा चीफ ने भी किया था दावा
आपको बता दें कि इस रिपोर्ट से पहले नासा चीफ बिल नेल्सन ने एलियंस को लेकर बड़ा दावा किया था। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में नेल्सन ने कहा कि ब्रह्मांड में हम अकेले हैं, ये सोचना गलत है। हमारे अलावा भी ब्रह्मांड में और ज्यादा बुद्धिमान जीव हो सकते हैं। जिन्हें इंटेलिजेंट लाइफ कहा जा सकता है। एक दिन जरूर उनका इंसानों के साथ संपर्क होगा। इसको लेकर नासा लगातार ब्रह्मांड में नजर बनाए हुए है। साथ ही पृथ्वी के बाहर सिग्नलों, मैसेज, यूएफओ आदि पर नजर रखी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications