भारत के दोस्त ने किया अपने दुश्मन नंबर 1 का खानदान तबाह, हमास चीफ के 3 बेटों को मारा, 4 पोते-पोतियों की भी मौत
इजराइली हमले में हमास चीफ इस्माइल हानिए के 3 बेटों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिये ने खुद की है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार देर रात गाजा सिटी के पास अल-शती शिविर में हानिये के बेटे कार से यात्रा कर रहे थे। ये सभी ईद मनाने के लिए एक करीबी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।
इस दौरान एक इजराइली एयरस्ट्राइक में उनकी मौत हो गई। इसमें इस्माइल हानिए के तीन बेटों, 3 पोतियों और एक पोते की भी मौत हो गई। हानिए ने कहा कि इस घटना से संघर्षविराम समझौते पर पहुंचने के उद्देश्य से बातचीत में हमास की मांगों में कोई बदलाव नहीं आएगा।

हानिए ने कहा कि उन्होंने यह खबर तब सुनी जब वह कतर की राजधानी दोहा में इलाज के लिए ले जाए गए घायल फिलिस्तीनियों से मिलने जा रहे थे, जहां हमास नेता रहते हैं। हमास ने इस घटना की निंदा की है। हनिए ने कहा कि दुश्मन को लगता है कि नेताओं के परिवारों को निशाना बनाकर वह हमारे लोगों को उनकी मांगें छोड़ने के लिए मजबूर कर देगा तो वो भ्रम के शिकार हैं।
हानिए ने कहा कि उनके बेटों का खून उनके लोगों के बच्चों के खून से ज्यादा मूल्यवान नहीं है। उन्होंने कहा, "हम दुश्मनों का खून यरुशलम और अल-अक्सा की आजादी के लिए बहाएंगे। इसी राह पर बिना संकोच के आगे बढ़ते रहेंगे। उनके खून से हम अपने लोगों और अपने उद्देश्य के लिए आशा, भविष्य और स्वतंत्रता लाएंगे।
हमास ने बयान जारी कर कहा कि इजराइल के इस कायरतापूर्ण हमले में हानिए के तीनों बेटे हाज़ेम, अमीर और मुहम्मद और पोती मोना, पोते अमल, खालिद और रज़ान मारे गए। वहीं इस घटना के बाद इजराइली सेना ने कहा कि हानिए के तीनों बेटे आतंकी थे और हमास की सैन्य साखा से जुड़े हुए थे।
आपको बता दें कि पहले भी इजराइल के हमले में इस्माइल हनिए के परिपार के कई सदस्य मारे जा चुके हैं। इससे पहले हमास चीफ का पोता जमाल मुहम्मद हानिए के मारे जाने की खबर आई थी। हानिए की पोती रोआ हम्माम इस्माइल हनिए की भी हवाई हमले में ही मारी गई थी। इसके अलावा इजराइली हमलों में अब तक हानिए के भतीजा और भाई के भी मारे जाने के दावे किए गए हैं।
हानिए ने अल जजीरा को बताया कि उसके 13 बच्चें हैं। 7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में अब तक उसने 60 परिजनों को खोया है।












Click it and Unblock the Notifications