जापान में गोलीबारी और छुरा घोंपने की घटना में 3 लोगों की मौत, हमलावर खुद को बिल्डिंग में कर लिया था कैद
जापान में गोलीबारी और छुरा घोंपने का मामला सामने आया है। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने खुद को कमरे में कैद कर लिया था।

Japan Shooting Stabbing Incident: जापान के ग्रामीण इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गोलीबारी और छुरा घोंपने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इलाके में गोलीबारी और छुरा घोंपने के मामले से अफरा-तफरी मच गई। जापानी मीडिया का हवाला देते हुए रायटर ने बताया कि जापान के ग्रामीण इलाके में गोलीबारी और छुरा घोंपने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक लोग घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर ने खुद को एक बिल्डिंग के अंदर बंद कर लिया था।.
हमले में एक महिला और दो पुलिस जवानों की मौत हो गई। जापान के क्योडो न्यूज ने बताया कि मध्य जापान के नागानो प्रान्त में यह घटना हुई। सनसनीखेज घटना के बाद हमलावर खुद को दूसरी बिल्डिंग में कैद कर लिया था। इस हमले में एक व्यक्ति की चोटें भी आई हैं।
पुलिस के पास जापानी समयानुसार 4:25 बजे एक आपातकालीन कॉल आई। जिसमें बताया गया कि उत्तरी नागानो प्रांत के नाकानो में एक व्यक्ति ने एक महिला को चाकू मार दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को भी गोली मार दी गई। घटना में एक महिला और दो पुलिस जवानों की मौत हो गई। हमलावर को टोपी, चश्मा और फेस मास्क पहने देखा गया।
Recommended Video

घटना के बाद पुलिस ने निवासियों को अपने घरों के अंदर रहने और गैर-जरूरी कारणों से बाहर न निकलने की सलाह दी। क्योदो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय एक स्थानीय महिला ने कहा कि मैदान में खेल रहे बच्चे तुरंत घर वापस आ गए, क्योंकि उन्हें एक व्यक्ति के बंदूक ले जाने की सूचना मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications