Indians Missing In Iran: ईरान की यात्रा पर गए 3 भारतीय लापता, परिजनों ने 1 करोड़ फिरौती मांगने का लगाया आरोप
Indians Missing In Iran: ईरान की यात्रा पर गए तीन भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर सामने आई है। इस मामले को लेकर तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरानी अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जारी एक बयान में कहा, तीन भारतीय नागरिकों के परिजनों ने भारतीय दूतावास को सूचित किया है कि उनके रिश्तेदार ईरान यात्रा के बाद से लापता हैं। इस सूचना के आधार पर भारतीय मिशन ने तत्काल ईरानी प्रशासन से संपर्क साधा है और मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की मांग की है। दूतावास ने यह मामला ईरानी अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया है और आग्रह किया है कि लापता भारतीयों का जल्द से जल्द पता लगाया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हालांकि, लापता व्यक्तियों के नाम और विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, दूतावास ने यह सुनिश्चित किया है कि वह परिजनों के संपर्क में है और उन्हें हर अपडेट की जानकारी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें US Iran Nuclear Deal Update: ईरान-अमेरिका परमाणु डील पर नया ड्रामा! शुरू हुई 'Game of Nukes’, जानें मायने?
इस राज्य के रहने वाले हैं
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब से ईरान गए तीन भारतीय नागरिक 1 मई को तेहरान पहुंचने के बाद से लापता हैं। इनकी पहचान निम्न रूप में की गई है:
- हुषणप्रीत सिंह - जिला संगरूर
- जसपाल सिंह - जिला एसबीएस नगर
- अमृतपाल सिंह - जिला होशियारपुर
परिजनों से मांगा 1 करोड़ रुपए की फिरौती
लापता युवकों के परिजनों ने चैनल को बताया कि ये तीनों युवक एक एजेंट के जरिए ईरान पहुंचे थे, जिसने उन्हें गैरकानूनी तरीके से ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था। लेकिन 1 मई को तेहरान में उनके अपहरण की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का दावा है कि अपहरणकर्ताओं ने उनसे ₹1 करोड़ की फिरौती की मांग की है।
ये भी पढ़ें Explosion in Iran: अमेरिका के साथ जारी परमाणु वार्ता के बीच ईरान में भीषण विस्फोट, 400 से अधिक लोग घायल












Click it and Unblock the Notifications