Explosion in Iran: अमेरिका के साथ जारी परमाणु वार्ता के बीच ईरान में भीषण विस्फोट, 400 से अधिक लोग घायल
Explosion in Iran: ईरान के बंदर अब्बास शहर स्थित शाहिद राजाई पोर्ट पर भीषण विस्फोट हुआ। जिसमें 400 से अधिक लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग बुझाने के लिए बंदरगाह को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कई किलोमीटर दूर तक इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विस्फोट के बाद एक मशरूम के आकार का बादल बनते देखा गया।

कई लोगों के मौत की संभावना
सेमी-ऑफिशियल तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि बंदरगाह पर काम करने वाले बड़ी संख्या में श्रमिकों को देखते हुए कई लोगों के घायल होने या मारे जाने की संभावना है।
स्थानीय अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी से कहा, इस घटना का कारण शाहिद राजाई पोर्ट के घाट क्षेत्र में संग्रहित कई कंटेनरों में विस्फोट होना था। घायलों को निकटवर्ती चिकित्सा केंद्रों में भर्ती करा दिया गया है।
ये भी पढ़ें Iran Nuclear Deal: ईरान-अमेरिका में न्यूक्लियर समझौते पर बातचीत, ईरान को किस बात का डर?
2020 में साइबर हमले का भी था शिकार
गौरतलब है कि 2020 में भी शाहिद राजाई पोर्ट एक साइबर हमले का शिकार हुआ था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भारी अव्यवस्था फैल गई थी। 'द वॉशिंगटन पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, उस साइबर हमले के पीछे इज़राइल का हाथ बताया गया था, जो ईरान द्वारा किए गए पहले साइबर हमले के जवाब में किया गया था।
अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता के बीच हुआ विस्फोट
यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच ओमान में तीसरे दौर की परमाणु वार्ता चल रही है। हालांकि अभी इस विस्फोट का वार्ता से कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है।
इन वार्ताओं का नेतृत्व अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची कर रहे हैं, साथ ही दोनों देशों के तकनीकी विशेषज्ञ भी बातचीत में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें Iran Nuclear Program: ईरान के परमाणु हथियार बनाने से अमेरिका को कितना खतरा? क्या है ईरान परमाणु समझौता?












Click it and Unblock the Notifications