27 वर्ष पुराने रेप विवाद ने बढ़ाईं अमेरिकी उम्मीदवार ट्रंप की मुश्किलें
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकल उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल ट्रंप की पूर्व पत्नी इवाना ने ट्रंप पर उनके साथ रेप का आरोप लगाया है।

ट्रंप और इवाना का वर्ष 1991 में तलाक हो गया था और इवाना का कहना है कि तलाक से तीन वर्ष पहले ट्रंप ने उनका रेप किया था।इवाना ने साफ कर दिया है कि यह पूरी तरह से आपराधिक कृत्य नही था लेकिन उनके विरोधी उन पर अब और तेज हमले करने को तैयार हो गए हैं।
भारत के बारे में क्या सोचते हैं डोनाल्ड ट्रंप
इवाना का यह आरोप एक ब्रिटिश न्यूज चैनल, चैनल फोर पर टेलीकास्ट होने वाली एक डॉक्यूमेंट्री 'द मैड वर्ल्ड ऑफ डोनाल्ड' के दौरान लगाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में ट्रंप से जुड़ी कई अहम बातों को टेलीकस्ट किया जा रहा है। आपको बता दें कि ट्रंप ने तीन शादियां की हैं और उनके पांच बच्चे हैं।
इवाना ने 1993 में रिलीज हुई एक किताब, 'लास्ट टायकून: द मैन लाइव्स और डोनाल्ड जे ट्रंप' में एक शपथ के साथ इस बात को बताया था।
कैसे बरकरार रह सकता है अमेरिका के साथ मोदी का याराना
इस किताब को हैरी हर्ट तृतीय ने लिखा था। इस किताब में इवाना के हवाले से लिखा गया था कि ट्रंप ने हिंसक तौर पर उन पर पहले हमला किया और फिर उनका रेप किया।
इस किताब का दावा है कि इवाना ने यह बात अपने दोस्तों को भी बताई थी। इवाना ट्रंप की पहली पत्नी हैं। गौरतलब है कि ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के बाकी उम्मीदवारों की तुलना में उम्मीदवारी की रेस में कहीं आगे हैं चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications