कौन है डेमी अगोग्लिया? जिसकी Bum Lift Surgery से गई जान! इस ऑपरेशन में होता है सबसे ज्यादा खतरा
Butt-Lift Surgery: धरती पर इंसान भगवान का सबसे खूबसूरत तोहफा है। क्योंकि इंसान में सोचने-समझने के साथ-साथ भावनाओं का अथा सागर है। ऐसे ही इंसानी शरीर भी कुदरत की देन है, लेकिन कुछ लोग इस बात को नहीं समझते और विज्ञान की इस सदी में अपने शरीर में कॉस्मेटिक सर्जरी से बदलाव करा लेते हैं, जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ता है।
अब ऐसी सर्जरी कराने वालों को सतर्क कर देने वाला घटना सामने आई है, जहां ब्रिटेन की 26 वर्षीय महिला की ब्राजीलियाई बम-लिफ्ट सर्जरी (Brazilian Bum-Lift Surgery) के कुछ दिनों बाद मृत्यु हो गई।

घर लौटीं तो उठने लगा सीने में दर्द
26 साल की ब्रिटिश महिला डेमी अगोग्लिया (Demi Agoglia) जो कि उत्तरी इंग्लैंड (Northern England) के मैनचेस्टर की रहने वाली थी, उनका तुर्की में ब्राजीलियाई बम-लिफ्ट ऑपरेशन हुआ। लेकिन जब वो घर लौटी तो कुछ घंटे पहले सीने में दर्द उठने लगा और डेमी की मौत हो गई।
इस्तांबुल में करवाई थी सर्जरी
द सन में छपि रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की में ब्राजीलियाई बम-लिफ्ट ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद डेमी अगोग्लिया, जो कि तीन बच्चों की मां थी, उसकी मौत हो गई। डेमी अगोग्लिया मैनचेस्टर लौटने से कुछ घंटे पहले बीमार हो गईं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह प्रक्रिया के बाद जांच के लिए इस्तांबुल में क्लिनिक वापस जा रही थीं।
परिवार के सदस्यों ने कहा कि घर लौटने के कुछ घंटे पहले सीने में दर्द होने लगा, जिसके बाद डेमी को गहन देखभाल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और सोमवार को उसे मृत घोषित कर दिया गया।
फैट एम्बोलिज्म के कारण पड़ा दौरा
ऐसा माना जाता है कि फैट एम्बोलिज्म के कारण उन्हें कई बार दिल के दौरे का सामना करना पड़ा, जबकि डॉक्टरों के मुताबिक पिछले गुरुवार को उसकी बम-लिफ्ट ऑपरेशन सर्जरी सफल रही थी। बता दें कि फैट एम्बोलिज्म सिंड्रोम एक ऐसी कंडिशन है, जहां वसा के कण रक्तप्रवाह में मिल जाते हैं और रक्त प्रवाह को रोक देते हैं।
क्या होती है बट लिफ्ट सर्जरी?
तीन बच्चों की मां, जिसने सिर्फ सात महीने पहले अपने सबसे छोटे बेटे को जन्म दिया था, वो अपनी सर्जरी करवाने के लिए तुर्की गई थी। ब्राजीलियाई बट लिफ्ट जिसे बीबीएल सर्जरी भी कहा जाता है, उसमें डॉक्टर पेट, बट और पीठ के नीचे के हिस्सों या फिर जांघों से फैट को बट में ट्रांसफर करते हैं। अक्सर महिलाएं अपने बट के आकार को बढ़ाने और उसे आकर्षक बनाने के लिए यह सर्जरी करवाती हैं।
बता दें कि डॉक्टर लिपोसक्शन (Liposuction) का यूज करके फैट को हटाते हैं। लिपोसक्शन एक ऐसी सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसके जरिए शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को बाहर निकाला जाता है।
सबसे अधिक जोखिम भरी होती बीबीएल
रिचर्ड मोरियार्टी द्वारा ब्राजीलियाई बम लिफ्ट सभी कॉस्मेटिक सर्जरी की तुलना में सबसे अधिक जोखिम भरी होती है, लेकिन सुडौल मशहूर हस्तियों के कारण यह तेजी से लोकप्रिय हो रही है। द इंडिपेंडेंट के अनुसार इस प्रक्रिया की लागत तुर्की में £3,500 (3,71,049 रुपए) हो सकती है, लेकिन यूके में £10,000 (10,60,021 रुपए) तक हो सकती है। ऑस्ट्रेलेशियन सोसाइटी ऑफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जन (एएसएपीएस) के अनुसार बीबीएल के लिए मृत्यु दर प्रत्येक 3000 ऑपरेशन में से एक होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications