2500 राजनीतिक पार्टियां, हर 100 किमी पर बदलता खान-पान.. अमेरिकी संसद में PM ने बताया, क्या है भारतीय लोकतंत्र
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैपिटल हिल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री अमेरिका की कांग्रेस को संबोधित करना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए भारत की विविधता का बखान किया।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां 2500 राजनीतिक दल हैं। हां, आपने सही सुना। ढाई हजार, जो भारत के अलग अलग राज्यों में लोकतंत्र की स्थापना करते हैं। 20 अलग-अलग दल भारत के अलग-अलग राज्यों में सत्ता में हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां 22 आधिकारिक भाषाएं हैं, हजारों बोलियां हैं। इसके बाद भी हम एक स्वर में बात करते हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हर 100 किलोमीटर पर हमारा खान पान बदल जाता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए कहा, कि विविधता ही भारतीयता की पहचान है। हर कोई भारत की लोकतांत्रित विविधता को समझना चाहता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि अमेरिका की नींव समान नागरिकों वाले राष्ट्र की दृष्टि से प्रेरित है। वह पूरे देश में भारतीय पूर्वजों वाले लाखों लोगों की उपस्थिति पर जोर देते हैं, जिनमें से कुछ गर्व से कक्ष में बैठे हैं, जिनमें से एक सीधे उनके पीछे (कमला हैरिस) है।
इस दौरान अमेरिकी संसद में पीएम मोदी ने भारत के विकासगाथा की चर्चा की।पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार जब वे अमेरिकी संसद में आए थे, उस वक्त हम दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे, लेकिन अब हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम बहुत जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम सिर्फ विस्तार नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी संसद में कहा, कि भारत सरकार का एक ही मंत्र है, सबका साथ सबका विकास। हम इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर फोकस कर रहे हैं। हम राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना चला रहे हैं। 50 करोड़ लोगों के लिए हमारा बीमा योजना।












Click it and Unblock the Notifications