कोरोना संकट के बीच अमेरिका में शटडाउन खोलने की तैयारी में ट्रंप, कहा-अब हम सेफ हैं
कोरोना संकेट के बीच अमेरिका में शटडाउन खोलने की तैयारी में ट्रंप, कहा-अब हम सेफ
नई दिल्ली। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2333 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। पूरे अमेरिका में लगभग 70 हजार लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। लगभग ढ़ाई लाख अमेरिकी कोरोना से संक्रमित है, लेकिन इन सबके बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बयान देकर सबको हैरान कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में शटडाउन को खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

शटडाउन खोलने की तैयारी
ट्रंप ने अमेरिका की जनता के साथ-साथ कोरोना की जंग में जुड़े लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं अमेरिका के लोगों को वॉरियर्स के तौर पर देखता हूं। मैं देश के लोगों की दृढ़ता को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि हमने बहुत सारे अमेरिकी नागरिकों की जान बचा ली है। अब हमारा देश कोरोना से इस जंग के अगले चरण में है। ट्रंप ने कहा कि अब हम सुरक्षित और देश को फिर से वापस खोलने के चरण में आ चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि अब देश में कुछ बेहतर होने जा रहा है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमने शानदार प्रगति की है।
कोरोना से सबसे ज्यादा मैं प्रभावित: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि मास्क बनाने वाली तंपनी हनीवेल के काम की तारीफ करते हुए कहा कि सामान्य तौर पर ऐसी एक फेसिलिटी तैयार करने में 9 महीने का वक्त लगता है। लेकिन हनीवेल ने इसे मात्र 5 हफ्ते में कर दिया। आपको बता दें कि अमेरिका में 70 हजार के करीब मौतें कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई है। ट्रंप ने कहा कि कोरोना से मरने वालों के बारे में सोचता हूं तो रात में नींद नहीं आती है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित मैं हुआ हूं।
Thanks to the profound commitment of our citizens, we have flattened the curve and countless American lives have been saved. Our country is now in the next stage of the battle - a very safe phased and gradual reopening, reopening our country: US President Donald Trump #COVID19 pic.twitter.com/GAHLoMpqkU
— ANI (@ANI) May 5, 2020
Something is going to happen. Tremendous progress being made. Dont want to talk about it until its there.But Ill say they really are making progress. Johnson & Johnson folks have been really fantastic. They want to get to it fast. Well all know very soon: US Pres Donald Trump https://t.co/oNbO6CfQ8r
— ANI (@ANI) May 5, 2020












Click it and Unblock the Notifications