सोशल मीडिया स्टार ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर कि मच गया बवाल, अब हो सकती है 3 साल की सजा
नई दिल्ली, 8 अगस्त: सोशल मीडिया ऐसी चीज है, जो रातों-रात किसी भी इंसान को स्टार बना सकता है या फिर उसे बुलंदियों से जमीन पर ला सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है तुर्की की एक इंस्टाग्राम मॉडल के साथ। जिसने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिस पर बवाल हो गया। अब ये मामला कोर्ट में चल रहा है। अगर मॉडल की गलती पाई गई, तो उसे तीन साल तक की सजा हो सकती है।
Recommended Video

नीदरलैंड गई थीं बर्थ डे मनाने
दरअसल अपने बर्थ डे पर 23 वर्षीय मर्व तस्किन नीदरलैंड के एम्सटर्डम में स्थित सेक्स म्यूजियम गईं। वहां पर उन्होंने खूब तस्वीरें खिंचवा कर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस दौरान उनसे एक गलती हो गई। उनकी फोटो में म्यूजियम में रखी चीजें भी दिख रही थीं। जिसे तुर्की के अश्लीलता कानून के खिलाफ माना गया। ऐसे में अब उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है।

अश्लील पेटिंग भी दिख रही
तुर्की की मीडिया के मुताबिक मॉडल की तस्वीर में लिंग के आकार के सामान रखे थे। इसके अलावा कई अश्लील पेटिंग भी थी। सामान में लिंग के आकार का पास्ता और एक सेक्सी बॉटल ओपनर शामिल था। उसे उन्होंने जनवरी 2020 में इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जहां उनके 5.80 लाख फॉलोवर्स हैं। वहीं जब वो नीदरलैंड से इस्तांबुल लौटीं, तो कुछ ही महीनों बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उनके खिलाफ तुर्की की दंड संहिता के अनुच्छेद 226 के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है।

मजाक में डाली थीं तस्वीरें
मीडिया से बात करते हुए तस्किन ने कहा कि वो सिर्फ म्यूजियम घूमने गई थीं। इसके बाद मजाक में उन्होंने वो तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं। तुर्की जाते ही उन्होंने पुलिस को एक बयान दिया था। तब उन्हें लगा कि मामला खत्म हो गया, लेकिन कुछ महीनों बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। रातभर पुलिस स्टेशन में रखने के बाद उनसे कहा गया कि वो आजाद हैं, लेकिन फिर 26 अक्टूबर को उनको अदालत के सामने पेश होने को कहा गया।

हटा दी फोटो
तस्किन के मुताबिक अदालत का समन मिलते ही उन्होंने कई पोस्ट को हटा दिया था। ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि लोग उनकी शिकायत नहीं करेंगे। उन्होंने ये माना कि वो अदालत में गवाही देने से डरती हैं, लेकिन अब वो स्वेच्छा से ये काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वो सेक्स म्यूजियम की फोटो शेयर करने के लिए जेल नहीं जाना चाहती हैं। अगर कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया तो तीन साल तक की सजा हो सकती है।

म्यूजियम प्रबंधन ने किया समर्थन
वहीं सेक्स म्यूजियम के प्रबंधन ने इस विवाद को हास्यास्पद बताया है। म्यूजियम के निदेशक मोनिक वैन मार्ले ने बीबीसी से कहा कि वो पूरी तरह से तस्किन को समर्थन देते हैं। साथ ही उनकी मुश्किलों को सुनकर उन्हें दुख हुआ। वो महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं। वहीं म्यूजियम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को सेक्स के इतिहास के बारे में शिक्षित करना है।












Click it and Unblock the Notifications