23 साल के लड़के को 60 साल की औरत से हुआ प्यार, अफेयर के पीछे कपल ने बताई ये वजह
नई दिल्ली, 11 जून: 'प्यार अंधा होता है' ये कहावत तो सभी ने सुनी थी, लेकिन अब अमेरिका में इसका साफ उदाहरण देखने को मिला है। जहां पर एक 23 साल के लड़के को 60 साल की औरत से प्यार हो गया। शुरू में सबको लगा की ये सब पब्लिसिटी स्टंट है, लेकिन अब ये कपल रिश्ते को वास्तविक बता रहा, जिस वजह से उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

घर वालों को है खबर
दरअसल अमेरिका के रहने वाले 23 वर्षीय कुरान को शेरिल नाम की एक महिला से प्यार हो गया, जो उनसे 37 साल बड़ी हैं। इसके बाद दोनों ने अपने प्यार को छिपाया नहीं बल्कि उसको दुनिया के सामने रखा। आमतौर पर दोनों शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok पर डांस और किस करते नजर आते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने घर वालों को भी इस बारे में सब कुछ बता दिया है।

शेरिल के बच्चे कुरान से बड़े
हाल ही के वीडियो में एक युवक ने दोनों से पूछा कि क्या उन्होंने परिवार के सभी लोगों से डेटिंग के बारे में बता दिया है और क्या उन्होंने इसकी इजाजत दे दी है। इस पर दोनों ने एक आवाज में कहा- हां। शेरिल ने बताया कि उनके बच्चे कुरान से बड़े हैं। उन्हें जब इस बात की खबर हुई तो वो खुश हो गए। वैसे भी उनका मानना है कि भले ही दोनों की उम्र में काफी ज्यादा का अंतर है, लेकिन वो एक दूसरे के साथ काफी तालमेल बैठा लेते हैं।

'किसी को जज करने का हक नहीं'
वहीं इंस्टाग्राम लाइव में दोनों ने इस बात को स्वीकार किया कि उनको बहुत ज्यादा ट्रोल किया जाता है। कई बार लोग शेरिल के शरीर पर पड़ी झुर्रियों का भी मजाक उड़ाते हैं। कुछ लोगों का दावा है कि वो दोनों पैसे के लिए एक-दूसरे के साथ हैं। शेरिल ने कहा कि किसी भी किताब को उसका कवर देखकर नहीं जज करना चाहिए। कोई भी उनकी जोड़ी को जज नहीं कर सकता। उनके रिलेशन में लुक्स का कोई लेना-देना नहीं है, अगर कुछ मतलब रखता है तो वो है उनका दिल।

लोगों को दिया ये मैसेज
कपल ने अपने इंस्टा फॉलोवर्स से कहा कि हम कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। हम साथ में डांस करते हैं और पॉजिटिव वाइब्स फैलाते हैं। हमारे लिए बहुत सारी अच्छी चीजें चल रही हैं, ऐसे में वो दोनों नफरत करने वालों को कामयाब नहीं होने देंगे। उन दोनों के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है।












Click it and Unblock the Notifications