ईरान और इजराइल की जंग में फंसे 22000 भारतीय नागरिक, भारत ने नागरिकों के लिए जारी की नई एडवाइजरी
ईरान ने इजराइल पर बड़ा हमला किया है। ईरान की तरफ से सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों को इजरायल की तरफ दागे हैं। हालांकि इजराइल ने अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने का दावा किया है। लेकिन कुछ इजरायली इलाके में गिरे हैं, जिनमें से एक इजरायली सेना के दक्षिणी बेस पर भी गिरा है।
ईरान ने इजराइल पर इस हमले को 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस' नाम दिया है। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में इजराइल ने सीरिया में ईरानी एम्बेसी के पास हमला किया था। इसमें ईरान के दो टॉप आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने बदला लेने की कसम खाई थी।

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय एयरलाइन कंपनियां तेल अवीव से उड़ान सेवा को रोकने की घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए इस संघर्ष के कारण हजारों भारतीयों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हजारों भारतीय इस जंग में फंसते नजर आ रहे हैं।
ईरानी हमले के बाद इजराइल में मौजूद भारतीय एंबेसी ने एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान इजराइल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को शांति बनाए रखने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है। भारतीय दूतावास ने कहा, "हम क्षेत्र में तनाव पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। हमारे अधिकारी ईरान की अथॉरिटी और भारतीय समुदाय के संपर्क है। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।" इसके अलावा भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी भी जारी की।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 18,000 भारतीय नागरिक इजराइल में रहते हैं। इसमें कई आईटी पेशेवर और मजदूर हैं। वहीं ईरान में करीब 4,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं। ऐसे में इस ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण करीब 22 हजार भारतीय फंस गए हैं।
इस बीच ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। तेहरान में भारतीय दूतावास ने अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. किसी भी सहायता के लिए, कृपया दूतावास से संपर्क करें:
+989128109115;
+989128109109;
+989932179567;
+989932179359;
+98-21-88755103-5












Click it and Unblock the Notifications