पिछले 24 घंटों में अमेरिका में कोरोना से 2200 लोगों की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख के पार
न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में 2200 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। अमेरिका में हर रोज हजारों लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो रही है। मंगलवार को अमेरिका में 1303 लोगों की मौत हो गई थी। इसी के साथ पूरी दुनिया में संक्रमित लोगों की संख्या 30 लाख को पार कर गई है, जिसमे से एक तिहाई संक्रमित लोग अकेले अमेरिका में हैं।

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10 लाख से अधिक हो गए हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 58365 को पार कर गई है। इस बीच अमेरिका के कुछ प्रदेश लॉकडाउन के बाद शहर को खोलने की तैयारी में हैं। टेक्सास के गवर्नर ने कहा कि गुरुवार को घर पर रहने का निर्देश खत्म हो रहा है। साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मांस को बेचने के लिए एग्जेक्युटिव ऑर्डर पर साइन कर सकते हैं।
अमेरिका में महज तीन महीने में कोरोना वायरस से 58 हजार लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा वियतनाम युद्ध में मारे गए जवानों की संख्या को भी पार कर गया है। बता दें कि 10 साल तक चले वियतनाम युद्ध में 58200 लोगों की मौत हुई थी। जबकि महज 82 दिन के भीतर ही अमेरिका में कोरोना से 58365 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस से पहली मौत 6 फरवरी को हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications