22 भारतीय समेत टैंकर लापता, शक़ की सुई समुद्री लुटेरों पर
पश्चिमी अफ्रीका में गिनी की खाड़ी में बेनिन तट से तेल का एक टैंकर चालक दल के 22 भारतीय नागरिकों समेत लापता हो गया है.
पनामा में पंजीकृत मरीन एक्सप्रेस नामक इस टैंकर से गुरुवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है.
इससे पहले इसी इलाके में समुद्री लुटेरों ने एक अन्य जहाज़ को अगवा कर लिया था जिसे छह दिन बाद फिरौती के बदले छोड़ा गया था.
इंटरनेशनल मरीनटाइम ब्यूरो का कहना है कि इस टैंकर में 13,500 टन गैसोलीन भरी थी. टैंकर की तलाश की जा रही है.
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का कहना है कि उनकी सरकार इस घटनाक्रम पर नज़र बनाए हुए है.
https://twitter.com/SushmaSwaraj/status/960128271835791360
बीबीसी संवाददाता विल रोस का कहना हैकि अफ्रीका के समुद्र में सोमालिया के लुटेरों का आतंक रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय जहाज़ों की तैनाती के बाद हालात पहले से बेहतर हुए हैं.
पिछले साल पश्चिमी अफ्रीका में जहाज़ों पर हमले की कई घटनाएं हुई हैं.












Click it and Unblock the Notifications