जापान: सड़क पर पार्टी कर रहे लोगों पर शख्स ने चढ़ा दी कार, 9 जख्मी

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में न्यू ईयर की पार्टी के दौरान भीड़ में तेज कार लेकर घुसे एक शख्स ने 9 लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने जानबूझकर अपनी कार को पार्टी कर रही भीड़ पर चढ़ा दी। आरोपी की पहचान काजूहिरो कोसाकाबे के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि 21 वर्षीय कोसाकाबे ने लोगों की जान लेने की मंशा से भीड़ पर कार चढ़ा दी।

जापान: पार्टी कर रहे लोगों पर शख्स ने चढ़ा दी कार, 9 जख्मी

इस घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मचा गई और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, टोक्यो की ताकेशिता स्ट्रीट पर रात 12 बजे के बाद सड़क पर पार्टी कर रहे लोगों पर कार चढ़ाने वाले आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने मृत्युदंड के विरोध में यह कदम उठाया था।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा ने कहा कि यह बहुत ही भयानक मंजर था। उसने कहा, 'इस घटना के बाद सड़क पर लोग बिखरे पड़े थे और जब मैं घटना वाले स्थान पर पहुंचा तब पैरामेडिक्स लोगों को हॉस्पिटल ले जाने का काम कर रहे थे।'

इस घटना के बाद ताकेशिता स्ट्रीट की तरफ आने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया। घायल हुए लोगों में एक ही स्थिति बहुत गंभीर बताई जा रही है। फिलाहाल, पुलिस ने आरोपी कोसाकाबे को हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+