9/11 की 20वीं बरसी: US राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- 'सबसे कमजोर स्थिति में भी एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत थी'
9/11 की 20वीं बरसी: US राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- 'सबसे कमजोर स्थिति में भी एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत थी'
वाशिंगटन, 11 सितंबर: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 9/11 हमलों की 20वीं बरसी की पूर्व संध्या पर वीडियो जारी कर उन 2,977 लोगों को याद किया है, जो ट्विन टावर हमले में मारे गए थे। ट्विन टावर अटैक या 9/11 के आज 20 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन 11 सितंबर को 20 साल पहले अल कायदा के आतंकवादियों ने विमानों के अपहरण के 102 मिनट में ही न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, पेंटागन और पेन्सिलवेनिया के दोनों टावर ढाह दिए थे। 11 सितंबर 2001 हुआ ये आतंकी हमला अमेरिका के इतिहास में सबसे घातक आतंकवादी हमला है। इस हमले में लगभग 3,000 लोगों की जान गई थी। राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शनिवार (11 सितंबर) को उन तीनों स्थलों पर अपना सम्मान देकर 9/11 की 20वीं बरसी मनाएंगे।
Recommended Video

जो बाइडने ने 9/11 की 20वीं बरसी पर क्या-क्या कहा?
शुक्रवार को 9/11 के भीषण हमलों की 20वीं बरसी से एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमले में जान गंवाने वालों को याद किया। जो बाइडेन ने कहा, "11 सितंबर, 2001 को न्यूयॉर्क शहर, अर्लिंग्टन, वर्जीनिया और शैंक्सविले, पेनसिल्वेनिया में मारे गए 90 से अधिक देशों के 2,977 लोगों और घायल हुए एक हजार लोगों के परिवारों के प्रति मेरा सम्मान है। मैं उन्हें आज के दिन याद कर रहा हूं। अमेरिका हमेशा आपको और आपके प्रियजनों को याद करता है।"
जो बाइडेन ने कहा, ''यह त्रासदी इस बात को उजागर करती है कि कैसे सबसे कमजोर स्थिति में भी एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 11 सितंबर की मुख्य शिक्षा मेरे लिए यही है। हमने ये हमेशा देखा है कि एकता ही अमेरिकी की सबसे बड़ी ताकत है। एकता ही जो हमें बनाता है कि हम कौन है और हम इसे नहीं भूल सकते।''
जो बाइडेन ने उन ताकतों की सराहना की जिन्होंने हमलों में और बाद में अपनी जान जोखिम में डाली। उन्होंने कहा, "हम फाइर फाइटर, पुलिस अधिकारियों, ईएमटी और श्रमिकों, डॉक्टरों और नर्सों, नेताओं, सेवा सदस्यों और उन सभी लोगों का सम्मान करते हैं जिन्होंने बचाव, पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण के लिए अपना सब कुछ बलिदान किया।''
बता दें कि व्हाइट हाउस के मुताबिक जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन 9/11 आतंकी हमलों की 20वीं बरसी पर न्यूयॉर्क, पेनसिल्वेनिया और वर्जीनिया की यात्रा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications