कांग्रेस का साथ मिले ना मिले आर्थिक असमानता दूर करने का काम जारी रहेगा: ओबामा

ओबामा ने 65 मिनट के अपने भाषण में कहा कि अधिकतर अमेरिकी यही चाहते हैं.. इस कक्ष में बैठे हम सभी उनके जीवन, उनकी आशा, उनकी महत्वाकांक्षा पर ध्यान दें। भाषण के दौरान उनके पीछे मंच पर प्रतिनिधि सभा के रिपब्लिकन अध्यक्ष जॉन बोएनर और उपराष्ट्रपति जो बिडेन भी बैठे थे। उन्होंने कहा, "चार साल के आर्थिक विकास के बाद कंपनियों का लाभ और शेयरों का मूल्य भले ही कुछ ही मामलों में बढ़ा हो, लेकिन असमानता निश्चित रूप से बढ़ी है।
उध्र्वगामी विकास थम गया है।" ओबामा ने कहा कि हमें इस रुझान को पलटना है।" उन्होंने 'विकास तेज करने, मध्य वर्ग को मजबूत करने और मध्य वर्ग में अवसरों की नई सीढ़ियां बनाने के लिए ठोस और व्यावहारिक' प्रस्ताव रखे। उन्होंने सांसदों से कहा, "कुछ मामलों में कांग्रेस द्वारा कदम उठाने की जरूरत है। मैं आप सभी के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं।
लेकिन अमेरिका हाथ पर हाथ रखे नहीं बैठेगा और मैं भी नहीं।" उन्होंने कहा, "इसलिए जहां भी और जब भी और अधिक अमेरिकी परिवारों के लिए अवसरों का विस्तार करने के लिए मैं बिना कानून के कदम उठा सकूंगा, मैं कदम उठाऊंगा। उन्होंने सरकार द्वारा ठेके पर नियुक्त किए गए कुछ कामगारों के लिए न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर प्रति घंटा 10.10 डॉलर करने के लिए कार्यकारिणी आदेश जारी किए और कांग्रेस से भी अनुरोध किया कि वह संघीय न्यूनतम दर को बढ़ाकर इतना ही करने के डेमोक्रैटों के प्रस्ताव पर काम करें।
रिपब्लिकन सांसदों ने हालांकि साधारण तौर पर इसका यह कहते हुए विरोध किया है कि इससे नियोक्ताओं पर दबाव बढ़ेगा। रिपब्लिकन सांसदों ने कांग्रेस की उपेक्षा करने के ओबामा की योजना की आलोचना की है।












Click it and Unblock the Notifications