तुर्की के कोयला खदानों में भीषण विस्फोट, 201 मजदूरों की मौत

तुर्की की कोयला खदानों में हुए धमाकों में 201 लोगों के मारे जाने की खबर है। ये खदान तुर्की की राजधानी इस्तांबुल से करीब 250 दूर सोमा शहर में है। खदान के भीतर हुए विस्फोट के वक्त भीतर 300 से ज्यादा मजदूर मौजूद थे। विस्फोट की खबर पाते ही हलचल मच गई। प्राथमित तौर पर धमाके की वजहों का पता नहीं चल सका।
बाद में संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी कि धमाका, एक ख़राब पॉवर यूनिट की वजह से हुआ है जो खदान में लगभग दो किलोमीटर की गहराई पर स्थित है। बताया जा रहा है कि धुएं की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। हालांकि खदान के भीतर पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है ताकि मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत न हो।
मानीसा प्रांत के महापौर सेंजिग एर्गन ने बताया कि इजमीर के तटीय शहर एजिएन से 120 किलोमीटर उत्तर पूर्व में सोमा में एक खदान में धमाका हुआ। जिसमें करीब 600 कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि एर्गन के दुर्घटना में मारे गए और खदान में फंसे हुए कर्मचारियों के आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications