20 साल की महैरी ब्लैक बनीं ब्रिटेन की सांसद
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। सिर्फ 20 साल की उम्र में सांसद। जी हां। महैरी ब्लैक ब्रिटेन की सासंद बन गई हैं। उम्र है 20 साल। वह अब भी ग्लासगो यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं। वह स्काटिश नेशनलिस्ट पार्टी (एसएनपी) की टिकट पर जीती हैं। पेसेले साउथ सीट से जीतीं हैं ब्लैक।

इस बीच, ब्रिटेन उच्चायोग में इन दिनों काम कम और चुनाव नतीजों पर सबकी निगाहें ज्यादा है। यह तो होना ही था।
5 हजार वोट से हराया
ब्रिटेन में बीती सात मई को संसद के लिए आम चुनाव हुए थे। ब्लैक ने लेबर पार्टी के उम्मीदवार डगलस अलेक्जेंडर को 5 हजार वोटों से हराया। इस सीट पर भारतीय मूल के बहुत से लोग हैं। कहते हैं इनका साथ मिला ब्लैक को।
लेबर पार्टी से संबंध
ब्लैक के परिवार का संबंध लेबर पार्टी से रहा है। हालांकि उन्होंने लेबर पार्टी की नीतियों में रुझान नहीं दिखाया।
इस बीच, ब्रिटेन में आम चुनावों की नतीजे सामने आ रहे हैं। लगता है कि कंजरवेटिव पार्टी सरकार बनाने जा रही है। कंजरवेटिव पार्टी नेता कैमरून के हक में वहां के भारतीय मूल के लोग खड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications