20 बातें: ओबामा को बनाती हैं दुनिया का बेहतरीन राष्ट्रपति
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। बतौर राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान ओबामा के कामों की एक तरफ तारीफ हुई तो दूसरी तरफ उनको आलोचानाओं का भी सामना करना पड़ा। इस साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और उनके बाद कौन राष्ट्रपति होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा। एक तरफ कंर्जवेटिव्स ओबामा को अभी तक का सबसे खराब राष्ट्रपति बता रहे हैं तो दूसरी तरफ लिबरल्स ओबामा को अमेरिकी इतिहास के सबसे अच्छे राष्ट्रपतियों में से एक बता रहे हैं।

वर्ष 2008 में जब ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति के पद की बागडोर संभाली तो उन्होंने अपने कामों के जरिए ही लोगों का दिल जीतने की कोशिश की। चाहे काम के घंटे के हिसाब से मिलने वाली सैलरी का भुगतान हो। या करोड़ों लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस के दायरे में लाने का काम हो। आज हम आपको बराक ओबामा और उनसे जुड़ी 20 अनोखी बातों के बारे में बताएंगे।

दुनिया भर में आर्थिक मंदी और ओबामा का राष्ट्रपति बनना
बराक ओबामा एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति पद का भार संभाल रहे थे तो दूसरी तरफ दुनिया में वर्ष 2008 में आई आर्थिक मंदी ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को तोड़ डाला था। एक ही झटके में लाखों लोगों की नौकरियां चली गईंं। इसका सबसे ज्यादा असर अमेरिका में देखने को मिला और वर्ष 2009 में अमेरिकी में बेरोजगारी की दर 10 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ गई। ओबामा के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती थी कि कैसे अमेरिका के अंदर बेरोजगारी को कम किया जाए और लोगों को अधिक से अधिक नौकरियां मुहैया कराई जा सकें। अमेरिका में बेरोजगारी की दर जो कभी 10 फीसदी थी उसे ओबामा ने देश के अंदर ही नौकरियां पैदा करके 5 फीसदी के स्तर पर ला दिया है।

ओबामा को नोबेल पीस प्राइज मिलना और विवाद का बढ़ना
बराक ओबामा को वर्ष 2009 में नोबेल पीस प्राइज मिला। यह पुरस्कार ओबामा को उनके तरफ से अंतरर्राष्ट्रीय डिप्लोमेसी और लोगों के बीच में आपसी सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ बिना परमाणु हथियारों की दुनिया की सोच के लिए दिया गया। पर ओबामा को नोबल पीस प्राइज मिलने के बाद से इन नोबल प्राइज को लेकर विवाद शुरू हो गया। आलोचकों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो ओबामा को यह पुरस्कार दिया गया।

ओबामा के पालतू कुत्ते का नाम था टाटा
ओबामा जब इंडानेशिया में रहते थे तो उनका एक पालतू कुत्ता था जिसे वो प्यार से टाटा बुलाते थे। ओबामा तब इंडानेशिया में अपने पिता के साथ रहते थे। ओबामा ने इस बात का खुलासा ड्रीम्स फ्राम माई फादर मेमॉयर में इस बात का खुलासा किया है।

महंगाई ने ओबामा का सिर दर्द बढ़ाया
ओबामा के अमेरिकी राष्ट्रपति का शासन काल इतना आसान नहीं था। आर्थिक मंदी से छुटकारा पाते ही ओबामा के पीछे पड़ गई महंगाई। उनके शासन काल के दौरान के महंगाई की दर 3 फीसदी से अधिक के स्तर पर पहुंच गई। पर ओबामा ने इसे संभालते हुए कई प्रयास किए और अपने शासन काल के अंतिम पड़ाव के दौरान महंगाई की दर को 0.7 फीसदी के स्तर पर ले आए।

बेटियों पर नहीं पड़ने दिया खास होने का प्रभाव
बराक ओबामा भले ही दुनिया के लिए सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के प्रथम व्यक्ति रहे पर उन्होंने इस बात का एहसास कभी भी अपनी बेटियों को नहीं होने दिया। ओबामा ने जब राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला तब उनकी बेटी मालिया 10 वर्ष और नताशा 7 साल की थी। ओबामा ने अन्य अमेरिकी व्यक्तियों की तरह ही अपनी बेटियों को भी एक आंख से ही देखा।

ओबामा ने जीते दो ग्रेमी अवॉर्ड
बराक ओबामा को दो ग्रेमी अवॉर्ड मिल चुके हैं। दोनों ही अवॉर्ड उन्हें बेस्ट स्पोकन एल्बम के लिए दिए गए। पहला ग्रेमी अवॉर्ड ओबामा ने वर्ष 2006 में ड्रीम्स फ्राम माई फादर मेमॉयर के लिए दिया गया। वहीं दूसरा ग्रेमी अवॉर्ड ओबामा को अपनी आॅडियो बुक दी आॅडासिटी आॅफ होप के लिए दिया गया।

ओबामा के प्रशासन के दौरान बढ़ी दो फीसदी जीडीपी
द वॉल स्ट्रीट जनरल के मुताबिक ओबामा के प्रशासन के दौरान अमेरिकी की जीडीपी में दो फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ओबामा जब अमेरिका के राष्ट्रपति बने तब अमेरिकी जीडीपी 14 ट्रिलियन डॉलर की थी। वहीं आज अमेरिकी जीडीपी करीब 17 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी में ही लोगों को नौकरियां देकर और विदेशी निवेश को बढ़ाकर अमेरिका ने यह ग्रोथ हासिल की।

जब ओबामा ने जारी किया अपना बर्थ सर्टिफिकेट
ओबामा ने 27 अप्रैल 2011 को पूरे अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए अपना बर्थ सर्टिफिकेट जारी किया। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद से ही लोगों ने इस बात पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था कि ओबामा अमेरिका के निवासी नहीं है। बाद में लोगों के बीच ओबामा ने सच सामने लाने के लिए एक लंबा बर्थ सर्टिफिकेट जनता के सामने पेश किया था।

बास्केटबॉल खेलना ओबामा को है पसंद
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पसंदीदा खेलों में से एक बास्केटबॉल है। जैसे ही उन्हें मौका मिलता है तो वो बास्केटबॉल खेलना नहीं भूलते हैं। ओबामा के बास्केटबॉल प्रेम को लेकर एक किताब भी लिखी जा चुकी है। एलेक्जेंडर वूल्फ ने द आॅडासिटी आॅफ हूप बास्केटबॉल एंड द एज आॅफ ओबामा लिखी थी।

दुनिया के सबसे लंबे राष्ट्रपतियों में से एक
वैसे तो अमेरिका में कई राष्टपति ऐसे हुए हैं जिनका कद छह फुट से ज्यादा था। पर वर्तमान में बराक ओबामा दुनिया के सबसे अधिक कद वाले राष्ट्रपतियों में से एक हैं। बराक ओबामा का कद 6.1 फुट है।

बढ़ा अमेरिका का खजाना और फायदा
बराक ओबामा के अभी तक के शासन काल के अमेरिकी सरकार के खजाने में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। लंबी समयावधि को ध्यान में रखकर बनाई गई नीतियों से सरकार को फायदा हुआ और सरकार के खजाने में 6.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अमेरिकी सरकार का खजाना आज 16 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा के स्तर पर पहुंच गया है।

हैरी पॉटर सीरीज के दीवाने ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को किताबों से भी खासा लगाव है। जो किताब उन्हें पसंद आती है वो उसे पढ़ने से कभी नहीं चूकते हैं। ऐसा ही कोई खुलासा अमेरिकी राष्ट्रपति एक जी 20 सम्मिट के दौरान किया था। वहां उन्होंने बताया था कि लेखक जे के रॉलिंग की हैरी पॉटर सीरिज की सातों किताबें उन्होंने पढ़ी हैं।

8 साल से लगा प्रतिबंध किया समाप्त
बराक ओबामा को जो काम पसंद आता है वो उसी काम को करते हैं। इसी कड़ी में स्टेम सेल रिसर्च पर लगे आठ साल के प्रतिबंध को उन्होंने समाप्त कर दिया। सरकार की तरफ से स्टेम सेल रिसर्च के लिए फंड दिया जाता था पर जार्ज डब्लू बुश प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी थी।

हॉवर्ड में पढ़ाई करने के बाद प्रोफेसर बन ओबामा ने पढ़ाया
बराक ओबामा ने अपनी लॉ की पढ़ाई हॉवर्ड से की थी। इसके बाद उन्होंने बतौर प्रोफेसर 12 साल तक यूनिवसिर्टी आॅफ शिकागो में कानून के छात्रों को पढ़ाया।

ओबामा के बाल काटने के लिए 21 डॉलर
ओबामा के बाल सबसे पहले काटने वाले व्यक्ति का नाम जैरिफ है। जैरिफ को पहल बार्बर माना जाता है जिसने ओबामा के बाल काटे थे। वो ओबामा के बाल पिछले दो दशकों से काट रहे हैं। ओबामा के बाल काटने के लिए उसने 21 डॉलर लिए थे। जैरिफ को ही ओबामा कट बालों की स्टाइल बनाने के लिए जाना जाता है।

27 साल की उम्र में मिशेल से मिले ओबामा
किसे पता था कि ओबामा को अपनी ही मेंटर से प्यार हो जाएगा। पर ऐसा ही हुआ। 27 साल की उम्र में ओबामा पहली बार मिशेल रॉबिन्सन ओबामा ने मिले थे। मिशेल को एक कॉरपोरेट लॉ फर्म में ओबामा का मेंटर बनाया गया था। पर ओबामा अपने मेंटर को ही अपना दिल दे बैठे।

कभी आइसक्रीम की दुकान पर किया था काम
बराक ओबामा ने वर्ष 1970 में एक आइसक्रीम की दुकान में भी काम किया था। वो आइसक्रीम की दुकान (बास्किन-रॉबिन्स) हवाई में थी। पर आजकल ओबामा को आइसक्रीम पसंद नहीं है।

47 साल की उम्र बने राष्ट्रपति
ओबामा को अमेरिका का राष्ट्रपति बनने का मौका 47 साल की उम्र में मिला। अमेरिकी इतिहास में वो पांचवें सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति हैं। अमेरिकी में सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य थियोडेर रूसवेल्ट को प्राप्त हुआ था। वो 42 साल की उम्र में ही अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के परिवार का अहम हिस्सा बो और सनी
पुर्तिग्श के वाटर डॉग अमेरिका के अंदर बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के परिवार का अहम हिस्सा उनके दो वॉटर डॉग 'बो और सनी' हैं।

ओसामा का खात्मा ओबामा के राज में
दुनिया के खतरनाक आतंकी ओसामा बिन लादेन को मारने का आॅपरेशन ओबामा के शासनकाल में ही हुआ। सीआईएस को आॅपरेशन 'नेपट्यून स्पीयर' वर्ष 2011 में पूरा हुआ। ओसामा के खात्मे के बाद ओबामा ने कहा था कि अमेरिकी जनता से किया गया वादा हमने पूरा किया।

ओबामा के शासनकाल में सिर्फ पाकिस्तान में 372 ड्रोन अटैक
आतंकवादियों के गढ़ को तबाह करने के लिए ओबामा के शासनकाल के दौरान करीब 372 ड्रोन अटैक सिर्फ पाकिस्तान में ही किए गए। ब्यूरो आॅफ इंवेसिगेटिव जर्नलिज्म के मुताबिक इसके अलावा 108 ड्रोन अटैक यमन और 18 अटैक सोमालिया में किए गए।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications