पाकिस्तान के पंजाब में खूनी खेल, दरगाह के संरक्षक ने 20 लोगों को मौत के घाट उतारा
पाकिस्तान के सरगोढ़ा शहर में शनिवार रात एक दरगाह के संरक्षक ने ही करीब 20 लोगों की हत्या कर दी।
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां के एक दरगाह के मानसिक रूप से बीमार संरक्षक ने एक परिवार के 6 सदस्यों सहित कम से कम 20 लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सरगोढ़ा शहर में शनिवार रात एक दरगाह के संरक्षक अब्दुल वहीद ने अली अहमद गुज्जर दरगाह में अपने अनुयायियों को चाकुओं से गोदकर और डंडों से पीटकर मार डाला है, इस भयंकर हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। कहा जा रहा है इस नरसंहार से पहले उसे बेहोशी की दवा दी गई थी।
अब्दुल वहीद मानसिक रूप से बीमार
आपको बता दें कि अब्दुल वहीद मानसिक रूप से बीमार है, उसकी मनोदशा ठीक नहीं है। मरने वाले लोग पंजाब के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वहीद को उसके पांच सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लोगों को निर्वस्त्र करने के बाद उनकी हत्या कर दी। इस घटना की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने घटना की जांच रिपोर्ट मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications