उत्तर प्रदेश के दो मेडिकल छात्रों का यूक्रेन में मर्डर
कीव। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के दो छात्रों का यूक्रेन में मर्डर कर दिया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के उजगरोड मेडिकल कॉलेज में तीन भारतीय छात्रों पर हमला किया गया।

इसमें दो छात्रों की मौत हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक हमले में एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। घटना रविवार की है जब सुबह यूक्रेन के तीन नागरिकों ने भारतीय छात्रों पर हमला किया था।
जिन छात्रों की मौत हुई है उनमें से एक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का और एक आगरा का रहने वाला है। इनके नाम प्रणव शांडिल्य और अंकुर सिंह बताए गए हैं।
वहीं जो छात्र इस हमले में घायल हुआ है वह गाजियाबाद का रहने वाला है और उसका नाम इंद्रजीत सिंह है।












Click it and Unblock the Notifications