सियाचिन में क्रैश हुआ पाक आर्मी का हेलीकॉप्टर, 2 पायलट की मौत
इस्लामाबाद, 06 दिसंबर: पीओके सियाचिन में पाकिस्तानी सेना का एक विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हेलीकाप्टर दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई है। यह जानकारी पाकिस्तान आर्मी द्वारा दी गई है। दुर्घटना की वजह खराब मौसम का कारण बताया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना के जवान और बचाव हेलीकाप्टर दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।फिलहाल घटना से संबंधित अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

पाकिस्तान इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने बयान जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान की वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर सियाचीन में हादसे का शिकार हो गया। जिसमें दोनों पायलट मेजर इरफान बेरछा और मेजर रजा जीशान शहीद हो गए। सियाचीन में इस हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की वजह खराब मौसम का कारण बताया जा रहा है।
सर्च एवं बचाव हेलीकॉप्टर और पाकिस्तानी सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, जहां फिलहाल बचाव अभियान जारी है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के बयान में कहा गया है कि सर्च और बचाव हेलीकॉप्टर और सेना के जवान घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। इस साल अगस्त में विमान दुर्घटना की दो ऐसी ही घटनाएं सामने आई थीं। हालांकि, इन दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।
सियाचिन विश्व का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है जहां सन 1980 से भारत और पाकिस्तान की सैन्य टुकड़ियां तैनात हैं। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी पाकिस्तानी आर्मी का एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खामियों की वजह से हादसे के शिकार हो गया था जिसमें सेना के 4 जवानों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications