पाकिस्तान: चर्च में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
कराची। पाकिस्तान के क्वेटा में एक चर्च पर हुए आतंकी हमले में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रविवार को प्रार्थना के बाद गिरिजाघर से लौट रहे लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। जिससे दो लोगों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

क्वेटा के डीआईजी अब्दुर रज्जाक चेमा ने बताया कि संभाग की राजधानी के एस्सा नागरी इलाके में चर्च के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर दी। जिसें कुछ लोगों की मौत की खबर है और कई लोग गंभीर हो गए। मौके का फायदा उठाकर हमलावर भागने में कामयाब रहे।
डीआईजी ने बताया कि, अज्ञात हमलावर मोटरसाइकल पर सवार होकर आए थे। जब लोग रविवार की प्रार्थना समाप्त कर घर लौट रहे थे। तभी अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। जिसनें दो लोगों की मौत हो गई। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications