बांग्लादेश में तीन दिनों में दो हिंदुओं की हत्या, क्या कोई सख्त संदेश देगा भारत?
ढाका। पिछले सात जून को बांग्लादेश में एक हिंदु पुजारी की हत्या कर दी गई। इस हत्या के साथ ही पिछले तीन दिनों के अंदर बांग्लादेश में दो हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। इन हत्याओं के पीछे आईएसआईएस या फिर इसी तरह के किसी आतंकी संगठन का हाथ माना जा रहा है।

बांग्लादेश को मुस्लिम देश बनाने की कोशिश
जिस हिंदु पुजारी की हत्या सात जून को हुई है वह एक हिंदु आश्रम में करते थे। इन सभी हत्याओं को अंजाम देने का तरीका एक ही है। अगर गौर किया जाए तो बांग्लादेा में कुछ ब्लॉगर्स और क्रिश्चियन अनुयायियों को भी इसी तरह से मारा गया था। विशेषज्ञों की मानें तों इन सभी हत्याओं का मकसद एक संदेश देना था और वह यह कि बांग्लादेश को शरिया कानून को मानना ही पड़ेगा। साथ ही आतंकी इसे पूरी तरह से मुस्लिम देश बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।
भारत को जागना होगा
भारत को इन सभी घटनाक्रमों पर नींद से जागने की जरूरत है। भारत को इन सभी हत्याओं के बाद यह समझना होगा कि आईएसआईएस की ओर से भारत को एक संदेश देने की भी कोशिशें की जा रही हैं। इंटेलीजेंस ब्यूरों की मानें तो ऐसा हो सकता है कि बांग्लादेश का आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश यानी जेएमबी, आईएसआईएस के साथ हाथ मिलाकर वहां पर बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को अंजाम दे सकता है।
भारत को एक संदेश देने की कोशिश
यह वही जेएमबी है जिसका नाम पश्चिम बंगाल में अक्टूबर 2014 को हुए बम धमाकों में सामने आया था। वहीं आईएसआईएस भी धार्मिक तौर पर बांग्लादेश का ध्रुवीकरण करने से पीछे नहीं हटेगा। ऐसे में यह भारत के लिए एक बड़ा संदेश है।
आईएसआईएस को लगता है कि अगर वह इस तरह से हिंदुओं की हत्याएं करेगा तो भारत में भी कुछ लोगों को प्रभावित करने में सफल हो सकेगा।
खतरनाक हो सकते हैं भारत में हालात
ऐसे लोग भारत छोड़कर बांग्लादेश आकर उससे जुड़ने की ख्वाहिश में होंगे। यह बात आईएसआईएस को उसके सीरिया और इराक मॉड्यूल के लिए मददगार साबित होगी। इंटेलीजेंस ब्यूरों की मानें तो यह हालात भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। यह भारत पर काफी गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं जहां पश्चिम बंगाल और असम में पहले से ही हालात काफी खतरनाक हैं।












Click it and Unblock the Notifications