Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खुद से 70 साल बड़े बुजुर्ग से 19 साल की लड़की ने रचाई शादी, लेकिन प्राइवेट चैट से खुल गया बड़ा राज

वाशिंगटन। अमेरिका में एक टीनेज लड़की ने खुद से उम्र में 70 साल बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से शादी कर ली थी। बुजुर्ग व्यक्ति की उम्र 89 साल है और वह डिमेंशिया के मरीज हैं। ये एक तरह की भूलने की बीमारी होती है। हालांकि अब 19 साल की ओलिविया सी. स्टोन का सच पूरी दुनिया के सामने आ गया है। ओलिविया ने बुजुर्ग ली आर. हॉप्किन्स से केवल इसलिए शादी की ताकी वह उनकी मौत के बाद उनकी पूरी जायदाद हड़प सके। ओलिविया ने इस बात को अपनी प्राइवेट चैट्स में स्वीकार किया है, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

सितंबर 2020 में हुई थी शादी

सितंबर 2020 में हुई थी शादी

ओलिविया एक सीनियर लिविंग फैसिलिटी में केयर वर्कर के तौर पर काम करती थी। तभी वहां उसकी मुलाकात ली से हुई। ओलिविया ने इतना तक कहा है कि ली की मौत क्रिसमस से पहले हो सकती है और इसके बाद वह सारा पैसा हड़प लेगी। ओलिविया को केयर वर्कर के तौर पर ली की मेडिटेशन का काम दिया गया था। बाद में दोनों ने सितंबर 2020 में शादी कर ली। जिसकी तस्वीरें ओलिविया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। उसने अपने परिवार और दोस्तों से कहा था कि वह ली से प्यार करती है।

लोगों को मंजूर नहीं थी शादी

लोगों को मंजूर नहीं थी शादी

इस शादी को लेकर लोगों ने काफी सवाल भी खड़े किए क्योंकि ली को भूलने की बीमारी है। बाद में एक प्राइवेट चैट से इस बात का पता चला कि वह ली से बिल्कुल प्यार नहीं करती है। शादी से पहले ही उसने किसी से बातचीत के दौरान कहा कि वह कुछ महीने ही ली के साथ रहेगी। वह अपने बुजुर्ग पति की संपति के लिए इंतजार करेगी। ओलिविया ने ये भी कहा कि उसकी नजर केवल पैसों पर है। ओलिविया को इस बात की भी जानकारी मिल गई थी कि ली कितनी संपति के मालिक हैं।

ली की पत्नी और बेटे की मौत हो चुकी है

ली की पत्नी और बेटे की मौत हो चुकी है

ली ने अपनी पत्नी और अपने बेटे को खो दिया है और अब उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। ली के बेटे और पत्नी की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद वह सीनियर लिविंग फैसिलिटी में आ गए। वहीं ओलिविया से किसी ने जब शादी को लेकर सवाल पूछा तो उसने कह दिया कि उसके पति की मौत तो क्रिसमस से पहले ही हो सकती है। बाद में जब दुनिया को उसकी सच्चाई का पता चला तो उसने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल ही डिलीट कर दी।

बार-बार शादी टालने के बावजूद भी मुश्किल में जापान की राजकुमारी, इस बड़े डर के कारण नहीं कर पा रहीं प्रेमी से विवाह

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+