17 साल के लड़के ने प्लास्टिक बैग से मुंह ढककर की मां की हत्या

आरोपी ने 17 दिसंबर 2015 को मां के चेहरे को प्लास्टिक बैग से ढक कर गला घोंट दिया था। घटना की वजह से पूरे समुदाय में टेंशन बढ़ गई। घटना के वक्त आरोपी 16 साल का था।

वाशिंगटन। मां की हत्या के आरोप में नॉर्थ कैरोलिना में 17 वर्षीय एक भारतीय-अमेरिका लड़के को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अर्नव उप्पलपति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उसने करीब डेढ़ साल पहले अपनी 51 वर्षीय मां नलिनी की हत्या की थी।

17 साल के लड़के ने प्लास्टिक बैग से मुंह ढककर की मां की हत्या

हत्या से पहले की थी पिटाई
आरोपी ने 17 दिसंबर 2015 को मां के चेहरे को प्लास्टिक बैग से ढक कर गला घोंट दिया था। घटना की वजह से पूरे समुदाय में टेंशन बढ़ गई। घटना के वक्त आरोपी 16 साल का था। उसने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह स्कूल से घर लौटा तो उसकी मां का शव गैराज में मिला था और उसका चेहरा प्लास्टिक बैग से ढका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि हत्या से पहले नलिनी को पीटा गया था। READ ALSO: होटल में अंतरंग मिले देवर-भाभी और चाची-भतीजा समेत 51 जोड़े

घर में जबरन घुसने के नहीं मिले सबूत
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान अर्नव पर शक हुआ था। जांच के दौरान इस बात के स्पष्ट सूबत मिले थे कि किसी ने भी घर में जबरन प्रवेश नहीं किया है। नलिनी की दोस्त पद्मा तुम्माला ने कहा, 'हम सब हैरान हैं। किसी को ऐसी उम्मीद नहीं थी। वो हमेशा अपने बच्चों के लिए अपना सारा समय खर्च करती थीं।' READ ALSO: संसद पहुंचे योगी आदित्यनाथ की वो 5 बातें जिन पर लगे ठहाके

पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ था कि नलिनी के शरीर पर काफी चोटों और खरोचों के निशान थे। उनकी गर्दन में फ्रैक्चर आया था और शरीर के दूसरे अंगों पर भी चोटें थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+