Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

होटल के बंद कमरों में कलंकित कर रहे थे रिश्ते, कहीं मिले देवर-भाभी तो कहीं चाची-भतीजा

पुलिस ने बजरिया स्थित होटल आर्यदीप और होटल देवेंद्र में छापा मारा। छापेमारी की भनक लगते ही होटल मालिक और मैनेजर फरार हो गए। होटल मालिकों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद। यूपी में सत्ता बदलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ चुकी है और कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने में डट गई है। सोमवार को गाजियाबाद के बजरिया में स्थिति दो होटलों में छापेमारी करके 51 जोड़ों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। इनमें से सात कपल पति-पत्नी थे, जिन्हें उनके परिजनों के हवाले किया गया। बाकी के 44 कपल हिरासत में ले लिए गए।

पुलिस ने सीज कर दिए होटल

पुलिस ने सीज कर दिए होटल

आपत्तिजनक अवस्था में मिले जोड़े

आपत्तिजनक अवस्था में मिले जोड़े

दोपहर करीब सवा 12 बजे होटल आर्यदीप पर छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो काफी आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। होटल में 23 जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इसके बाद पुलिस ने होटल देवेंद्र में छापेमारी की जहां से 28 जोड़ों को पकड़ा गया। पुलिस सभी जोड़ों को पकड़कर कोतवाली ले आई। READ ALSO: पति की हत्या कर सूटकेस में रखी लाश, ऑटो ड्राइवर ने खोली पोल

लापरवाही बरतने पर नपे अधिकारी

लापरवाही बरतने पर नपे अधिकारी

पुलिस ने बताया कि होटल आर्यदीप सपा के व्यापार प्रकोष्ठ के नेता रविंद्र यादव का है। जबकि होटल देवेंद्र के मालिक का नाम सचिन है। एसएसपी ने बताया कि होटलों में देह व्यापार को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी के बाद पुलिस ने छापेमारी की। एसएसपी के निर्देश पर हुई पुलिस की कार्रवाई की भनक स्थानीय चौकी प्रभारी को नहीं हुई। एसएसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में सीओ फर्स्ट इंद्रपाल सिंह हटा दिया। साथ ही उनके ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया। चौकी इंचार्ज और तीन सिपाहियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

देवर संग मिली भाभी, चाची के साथ अंतरंग मिला भतीजा

देवर संग मिली भाभी, चाची के साथ अंतरंग मिला भतीजा

होटलों में मिले जोड़ों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो जो सच सामने आया वो जानकर उनके होश उड़ गए। पकड़े गए कपल में से कोई देवर-भाभी थे, तो कोई चाची और भतीजा निकले। इसके अलावा करीब 20 स्टूडेंट भी पकड़े गए। ये स्टूडेंट कोचिंग के बहाने घर से निकले थे। पकड़े गए जोड़ों को छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने पर डटे रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+