Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्रीलंकाई नौसेना ने फिर 15 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, दो नावों को भी किया जब्त

श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में कम से कम 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनके दो ट्रॉलर जब्त किए हैं

श्रीलंकाई नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके टॉलर (नौकाओं) को जब्त कर लिया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गई। नौसेना ने एक बयान में कहा कि मछुआरों को शनिवार को मन्नार द्वीप के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित तलाईमन्नार के पास से गिरफ्तार किया गया था। बयान में बताया गया कि मछुआरों को मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा।

fishing

कई उच्च स्तरीय वार्ताओं के बावजूद समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ना दोनों पक्षों के बीच विवाद का विषय बना हुआ है। श्रीलंका और भारत ने दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा चुनौतियों के मुद्दे पर हाल में भी बातचीत की थी। नौसेना ने बताया कि 32वीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा बैठक में दोनों नौसेनाओं और उनके तट रक्षकों की भूमिकाओं पर चर्चा हुई।

पाक स्ट्रेट में खूब मिलती हैं मछलियां

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के संबंधों में विवादास्पद मुद्दा रहा है। श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने कई मामलों में पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की है और कई बार श्रीलंका के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में मछुआरों की नौकाओं को जब्त कर लिया है। पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका से तमिलनाडु को अलग करने वाली पानी की एक संकरी पट्टी है। इस जल क्षेत्र में बड़ी संख्या में मछलियां मिलती हैं, ऐसे में दोनों देशों के मछुआरे यहां अक्सर मछली पकड़ने चले आते हैं।

पाक से भी रहा है विवाद का मुद्दा

मछआरों के पकड़े जाने की समस्या न सिर्फ श्रीलंका बल्कि पाकिस्तान से भी रही है। इस साल की शुरुआत में एक अन्य प्रश्न के जवाब में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी.मुरलीधरन ने कहा था कि कम से कम 577 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों और उनकी नौकाओं को पकड़े जाने के मामले को लगातार पड़ोसी देश के साथ उठाया जाता है। मछुआरों की शीघ्र रिहाई और प्रत्यावर्तन के लिए कानूनी मदद सहित हर संभव सहायता प्रदान की जाती है। मंत्री मुरलीधरन ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप 2014 से अब तक 2,140 भारतीय मछुआरे और मछली पकड़ने वाली 57 भारतीय नौकाओं को पाकिस्तान से वापस लाया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+