12 वर्ष के बच्चे को मिलेगा यूनिवर्सिटी में एडमिशन
कैलिफोर्निया। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के शहर सैक्रामेंटो के रहने वाले 12 वर्ष तनिष्क अब्राहम के एक बच्चे को देश की एक नहीं बल्कि दो यूनिवर्सिटीज एडमिशन देने के लिए तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि इतनी कम उम्र में ही इस बच्चे के पास एक दो नहीं बल्कितीन कम्युनिटी कॉलेजों की डिग्रियां हैं।
तनष्कि की प्लानिंग है कि वह 18 वर्ष की उम्र पूरी करते करते बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ले और एक डॉक्टर बन जाए। इसके बाद से मेडिकल रिसर्चर बनना है।
सैक्रामेंटो टेलीविजन स्टेशन सीबीएस की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, तनिष्क अब्राहम नामक इस छात्र को देश की यूसी डेविस यूनीवर्सिटी एडमिशन देने के लिए तैयार है। साथ ही उसे यूसी सेंट क्रूज के लिए एक रीजेंट स्कॉलरशिप मिल चुकी है।
बहरहाल, अभी तक उसने यह फैसला नहीं किया है कि उसे किस यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना है। तनिष्क के मुताबिक 18 साल की उम्र तक उसे अपने पास एम.डी. की डिग्रीदेखनी है। तनिष्क ने सात साल की उम्र में कम्युनिटी कॉलेज शुरू किया था।













Click it and Unblock the Notifications