सुरक्षा घेरा पार कर बिना टिकट और बोर्डिंग पास के लॉस एंजिल्स की फ्लाइट में जा बैठा बच्चा, फिर...

नई दिल्ली। लंदन के हीथरो एयरपोर्ट पर हाल ही में एक अजीब घटना घटी। दरअसल यहां एक 12 साल का बच्चा बिना टिकट और बोर्डिंग पास के सिक्योरिटी को तोड़ता हुआ लॉस एंजिल्स की ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में जा बैठा। अब एयरपोर्ट अथोरिटी इस बात को समझ नहीं पा रही कि भला बिना किसी की नजर में आए बच्चा चेकइन काउंटर को पार कैसे कर गया। इस बारे में किसी अधिकारी को कुछ समझ नहीं आ रहा।

अकेला लॉस एंजिल्स जा रहा था बच्चा

अकेला लॉस एंजिल्स जा रहा था बच्चा

रिपोर्ट के अनुसार बच्चा एयरपोर्ट अकेला आया था और अकेला ही लॉस एंजिल्स जा रहा था। बच्चे ने लॉस एंजिल्स जा रहे लोगों से बातचीत भी की लेकिन जब फ्लाइट के भीतर केबिन क्रू ने बच्चे से उसका बोर्डिंग पास मांगा तो उसने कहा कि उसके पास नहीं है। केबिन क्रू इस बात से चौंक गया कि बच्चा आखिर फ्लाइट के भीतर तक आया कैसे। बच्चे ने इसके बाद फ्लाइट से उतरने से इंकार भी कर दिया। आखिरकार उसे पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

बच्चे के चलते 4 घंटे लेट हुई फ्लाइट

बच्चे के चलते 4 घंटे लेट हुई फ्लाइट

बच्चे के चलते लॉस एंजिल्स जाने वाली फ्लाइट 4 घंटे लेट हो गई। एक अन्य यात्री रशेल रिचर्डसन ने एक अखबार को बताया कि- बच्चा भाषा के चलते केबिन क्रू से बात नहीं कर पा रहा था। वह डच भाषा बोल रहा था। क्रू ने सभी यात्रियों से पूछा कि क्या कोई डच समझता है। क्रू समझ नहीं पा रहा था कि बच्चे का बैग कहां है। इसके चलते पूरे विमान को खाली कराना पड़ा और यात्रियों को सिक्योरिटी चेकअप से दोबारा गुजरना पड़ा। इसके कारण फ्लाइट पूरा 4 घंटे लेट हो गई। ये बहुत परेशान करने वाला था।

चिंता का विषय बनी इतने बिजी एयरपोर्ट की सुरक्षा

चिंता का विषय बनी इतने बिजी एयरपोर्ट की सुरक्षा

घटना के बाद से सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतने बिजी एयरपोर्ट की सुरक्षा में इतनी कोताही क्यों बरती गई। जांचकर्ता पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर लड़का एयरपोर्ट की सिक्योरिटी से बिना बोर्डिंग पास और टिकट के निकल कैसे गया। स्कॉटलैंड यार्ड के प्रवक्ता का कहना है कि संभव है कि बच्चा एक ट्रांसिट पेसेंजर हो जो कि हीथरो एयरपोर्ट पर रुककर गुजरी फ्लाइट पर रहा हो और उतर गया हो और एयरपोर्ट घूमकर वापस जाने के लिए किसी भी फ्लाइट में घुस गया हो। उन्होंने बताया कि बच्चा इंग्लैंड का नागरिक नहीं था।

यह भी पढ़ें- शराब पीकर एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार हुआ पायलट, 3 महीने के लिए सस्‍पेंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+