शराब पीकर एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार हुआ पायलट, 3 महीने के लिए सस्पेंड
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अपने एक पायलट को तीन महीने के लिए ग्राउंड कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वह अल्कोहल टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया जिसकी वजह से एयरलाइन ने उसे ग्राउंड (सस्पेंड) कर दिया है। घटना 13 जुलाई की है जिस दिन वह पायलट दिल्ली से बेंगलुरू उड़ान भरने वाली फ्लाइट में सवार हुआ।

उसे बेंगलुरु जाना था। उसने कॉकपिट में अतिरिक्त क्रू मेंबर के रूप में उड़ान भरने का अनुरोध किया क्योंकि फ्लाइट फुल थी। लेकिन इस दौरान जब पायलट का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव पाया गया। जिसके तुरंत बाद उस पायलट को एयर इंडिया के विमान से उतार दिया गया। आपको बता दें कि ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर एयर इंडिया के इस पायलट को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी एयर इंडिया ने इस्टर्न रिजनल डायरेक्टर रोहित भसीन को सस्पेंड कर दिया गया था। यह घटना सिडनी की है जहां एक ऑस्ट्रेलियन रिजनल मैनेजर ने उनके खिलाफ शॉपलिफ्टिंग की शिकायत की। दरअसल, भसीन ने सिडनी में ड्यूटी फ्री दुकान से एक वॉलेट खरीदा था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications