साइंस का ऐसा भूत हुआ सवार कि चुंबक की 54 गोलियां खा गया 12 साल का बच्चा, कई घंटे चला ऑपरेशन

अमेरिका में 12 साल का एक बच्चा विज्ञान की दुनिया में इतना खो गया कि एक्सपेरीमेंट करने के लिए उसने 54 चुंबक की गोलियां निकल लीं।

ग्रेटर मैनचेस्टर: अमेरिका: अमेरिका में 12 साल का एक बच्चा विज्ञान की दुनिया में इतना खो गया कि एक्सपेरीमेंट करने के लिए उसने चुंबक की 54 गोलियां खा ली। लेकिन, जब चुंबक की गोलियों ने असर दिखाया तो फौरन बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां 6 घंटे तक डॉक्टरों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा।

MAGNET

'मैग्नेटिक पावर' के लिए निगला चुंबक की गोलियां

12 साल के लड़के का नाम रेली मॉरीसन है। रिपोर्ट के मुताबिक वो देखना चाहता था कि चुंबक खाने से क्या उसका शरीर मैग्नेटिक होता है। लिहाजा उसने चुंबक की गोलियां निकलनी शुरू कर दी। रेली मॉरीसन ने पहली बार 1 जनवरी को कुछ गोलियां खाईं और फिर दोबारा 4 जनवरी को चुंबक की कुछ गोलियां निकल ली। लेकिन, चुंबक खाने के बाद लड़के की तबीयत काफी बिगड़ गई और फिर रात के वक्त उसने अपनी मां को चुंबक खाने की बात बताई। मां से ज्यादा डांट नहीं पड़े इसके लिए उसने कहा कि वो गलती से चुंबक की दो गोलियां निकल गया है। आनन फानन में लड़के को अस्पताल ले जाया गया। जहां एक्सरे करने के बाद डॉक्टर हैरान रह गये। एक्सरे के दौरान पता चला कि लड़के के पेट में चुंबकों का गुच्छा पड़ा है, जिसकी वजह से उसके पेट के ऑर्गन्स पूरी तरह से बर्बाद हो सकते थे और लड़के की मौत हो सकती थी। जिसके बाद लड़के को फौरन ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया।

6 घंटे तक चला ऑपरेशन

12 साल के रिले मॉरीशन के पेट में चुंबक की गोलियां भरी हुईं थी। पहले डॉक्टरों ने अंदाजा लगाया कि शायद लड़के के पेट में चुंबक की 35 गोलियां हों मगर जब डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया तो पता चला कि उसके पेट में 54 गोलियां हैं। रिले मॉरीशन ना चल पा रहा था और ना ही वो कुछ भी खाने में सक्षम हो पा रहा था। जिसके बाद उसे ट्यूब के सहारे जूस दिया जाने लगा। 10 दिनों तक बच्चे को लिक्विड के सहारे ही रखा गया। तब जाकर कहीं उसकी जान बचाई जा सकी।

डॉक्टरों के मुताबिक, मैग्नेट शरीर के लिए काफी खतरनाक होता है और अगर कोई दो चुंबक की गोलियां खा ले तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो जाता है लेकिन 12 साल का बच्चा चुंबक की 54 गोलियां खाने के बाद भी बच गया, ये सबसे हैरानी की बात है। डॉक्टरों ने रेली मॉरीशन का ऑपरेशन करने के बाद ये भी बताया कि अमेरिका में कई ऐसे मामले आ चुके हैं, जिनमें बच्चों ने चुंबक को निगल लिया हो मगर ये बेहद खतरनाक है। कुछ बच्चों की मौत भी हो चुकी है, लिहाजा बच्चों का चुंबक खाना एक चिंता का विषय बन चुका है।

साइंस के पीछे पागल है लड़का

12 साल के बच्चे रेली मॉरीशन की मां के मुताबिक रेली मॉरीशन साइंस में होने वाले अलग अलग एक्सपेरीमेंट के पीछे पागल रहता है। वो कई ऐसे एक्सपेरीमेंट कर बैठता है जो काफी डरावना होता है। खासकर कोविड की वजह से जब घर में लोगों का आना-जाना बहुत कम हो चुका है ऐसे में रेली और भी ज्यादा अकेला हो चुका था और फिर वो चुंबक की गोलियां निगल गया। रेली की मां के मुताबिक उसकी तबीयत बिगड़ने और ऑपरेशन के बाद ही उन्हें पता चला कि उसने 54 गोलियां खाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+