अमेरिका ने यूएन में रूस के 12 राजनयिकों को अमेरिका से बाहर किया

न्यूयॉर्क, 01 मार्च। अमेरिका ने युनाइटेड नेसंश में रूस के 12 यूएन मिशन के सदस्यों को अमेरिका से बाहर करने का फैसला लिया है। इन लोगों के खुफिया कामकाज के चलते इन्हें बाहर किया जा रहा है। यूएन में अमेरिका की प्रवक्ता ने कहा कि जिन लोगों को देश छोड़ने के लिए कहा गया है वो लोग जासूसी गतिविधियों में शामिल होकर अपने विशेषाधिकारों का गलत इस्तेमाल कर रहे थे, जोकि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है। हम यूएन हेडक्वार्टर समझौते के तहत यह फैसला ले रहे हैं। यह कदम को उठाने के लिए कई महीने पहले ही विचार किया जा रहा था।

un

अमेरिकी प्रवक्ता ओलिविया डाल्टन ने बताया कि हम यह फैसले यूएन हेडक्वार्टर समझौते के तहत ले रहे हैं। वहीं अमेरिका के यूएन में डेप्युटि अंबेसडर रिचर्ड मिल्स ने कहा कि दर्जनों रूसी राजनयिक नॉन डिप्लोमैटिक गतिविधियों में लिप्त हैं। इन राजनयिकों को अमेरिका छोड़कर जाने के लिए कहा गया है। ये लोग संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे और अपनी जिम्मेदारी का वहन नहीं कर रहे थे। रूस के अंबेसडर ने यूएन में पत्रकारों को भी इस फैसले की जानकारी दी है।

वैसिली नेबेंजिया ने यूएन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 12 राजनयिकों को 7 मार्च तक अमेरिका छोड़कर जाने के लिए कहा गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या उनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि यूएन में रूस का 100 सदस्यों का स्टाफ है। जिस तरह से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है उसे देखते हुए लगातार अमेरिका सहित कई पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। पश्चिमी देशों के लगातार प्रतिबंध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी स्पेशल न्यूक्लियर फोर्स को तैयार रहने के लिए भी कहा है,जिससे रूस और अन्य देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+