काबुल में मारे गए व्यक्ति की अस्थियां लेकर भारत पहुंचेगा अफगान सिखों का समूह

11 अफगान सिख आज काबुल से दिल्ली पहुंचेंगे. काबुल में गुरुद्वारा हमले में मारे गए सविंदर सिंह की अस्थियां भी समूह के साथ पहुंचेगी।

काबुल, 30, जून : काबुल गुरुद्वारा हमले के बाद 11 अफगान सिख आज अफगानिस्तान के काबुल से दिल्ली पहुंचेंगे। काबुल में गुरुद्वारा हमले में मारे गए सविंदर सिंह की अस्थियां (Ashes of late Sawinder Singh) भी समूह के साथ पहुंचेगी। भारतीय विश्व मंच (Indian World Forum) और भारत सरकार के समन्वय से एसजीपीसी द्वारा अफगान अल्पसंख्यकों के भारत में स्थानांतरण की सुविधा प्रदान की जा रही है।

11 sikh

काबुल के गुरुद्वारे में आतंकी हमला हुआ था
बता दें कि, सरकार ने काबुल के कार्ते परवान गुरुद्वारे में हुए आतंकी हमले के बाद 19 जून को अफगानिस्तान के 111 हिंदुओं और सिखों को आपात ई-वीजा दिया था। बता दें कि, इस्लामिक स्टेट (IS) आतंकवादी समूह जिसने अफगानिस्तान की राजधानी में गुरुद्वारे पर हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें सविंदर सिंह सहित दो लोग मारे गए थे।

11 सिखों का समूह अस्थियां लेकर भारत पहुंच रहा है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवंगत सविंदर सिंह की काबुल में पान की दुकान थी और वह गुरुद्वारे में रहता था। जानकारी के मुताबिक, सविंदर का परिवार दिल्ली में रहता है। इस हमले आतंकी हमले के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (SGPC) ने इंडियन वर्ल्ड फोरम (Indian World Forum) और भारत सरकार (Govt. Of India) के साथ मिलकर 11 अफगान सिखों के आने की व्यवस्था की है।

आज पहुंचेगा सिखों का समूह
इंडियन वर्ल्ड फोरम के एक प्रतिनिधि ने कहा, अफगानिस्तान के 11 सिख सविंदर सिंह की अस्थियों के साथ दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचेंगे। हमले में घायल हुए रकबीर सिंह भी इस समूह का हिस्सा हैं। जानकारी के मुताबिक, हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद समूह यहां तिलक नगर में गुरुद्वारा गुरु अर्जन देव जाएगा। उनकी यात्रा का खर्च एसजीपीसी उठा रही है। वह भारत में पुनर्वास की मांग कर रहे लोगों को वित्तीय सहायता भी देगी।

गुरुद्वारे में आतंकी हमले की हुई थी कड़ी निंदा
बता दें कि, 18 जून की सुबह गुरुद्वारे के गेट के बाहर आतंकियों ने सिलसिलेवार धमाके किए थे, जिसमें दो लोग की मौत हो गई थी। आतंकियों ने गुरुद्वारे की भीतर अंधाधुंध गोलियां भी चलाई थी। विस्फोट के कारण वहां के आसपास के दुकानों में आग लग गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+