Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रूस के आक्रमण में 102 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, 7 बच्चे भी शामिल- UN

जिनेवा, फरवरी 28। यूक्रेन पर रूस के हमले अभी भी जारी हैं। जंग के पांचवे दिन रूसी सेना ने राजधानी कीव पर अपने आक्रमण और तेज कर दिए हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है कि यूक्रेन में अभी तक रूसी हमलों में कम से कम 102 नागरिकों की मौत हो गई है, जिसमें 7 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 304 नागरिक गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि UN ने वास्तविक आंकड़ा बहुत अधिक होने की भी बात कही है।

Ukraine Russia war

मिसाइल अटैक में मारे गए हैं अधिकतर लोग- UN

संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार के प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने सोमवार को बताया कि मुझे डर है कि यूक्रेन में मारे गए लोगों का वास्तविक आंकड़ा बहुत अधिक हो सकता है। उन्होंने जिनेवा में आयोजित ह्यूमन राइट्स काउंसिल के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन में रूसी आक्रमण में मारे गए लोगों की संख्या 100 के पार चली गई है। इनमें अधिकतर लोग रूस की सेना के हवाई हमलों, रॉकेट और तोप के हमलों में मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का डर है कि वास्तविक आंकड़े बहुत अधिक हो सकते हैं।

4 लाख से उपर लोगों ने छोड़ा यूक्रेन

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से अभी तक 4 लाख से उपर यूक्रेनी नागरिक अपने देश को छोड़कर जा चुके हैं। देश के अलग-अलग शहरों से लोगों का लगातार पलायन हो रहा है। आपको बता दें कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की सेना ने सबसे अधिक हमले किए हैं।

कीव पर आक्रमण की तैयारी में रूस!

वहीं दूसरी तरफ रूस के हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लगातार आक्रमक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत से पहले कहा है कि यूक्रेन किसी भी हाल में रूस के आगे नहीं झुकेगा, जहां तक रही बातचीत की बात तो उससे पहले रूस को सीजफायर की घोषणा करनी होगी। वहीं दूसरी तरफ जेलेंस्की ने ये भी दावा किया है कि रूस राजधानी कीव पर बहुत बड़ा आक्रमण करने की तैयारी कर रहा है। वहीं रूस ने भी चेतावनी जारी की है कि कीव को खाली कर दिया जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+