White House से जुड़ी 10 खासियत और रोचक बातें

व्हाइट हाउस से जुड़ी 10 खास और रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के बुलावे पर तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर पहुंचे हैं। अमेरिका पहुंचने पर जो बाइडेन ने पीएम मोदी का भव्‍य स्‍वागत व्‍हाइट हाउस में किया।

white-house

पहली बार व्‍हाइट हाउस में पीएम मोदी के पहुंचने पर जो हुआ वो पहले कभी नहीं हुआ। पहली बार किसी विदेश मेहमान के आने पर बड़ी संख्‍या में अमेरिका के आम लोगों को व्‍हाइट हाउस में एंट्री दी गई। व्‍हाइट हाउस का 'साउथ लॉन' भारतीय रंग में रंगा हुआ था। हाथों में तिरंगा लिए व्‍हाइट हाउस हिंदुस्‍तानी ही नहीं अमेरिकी भी पहुंचे थे।

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका का व्हाइट हाउस हमेशा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है। व्‍हाइट हाउस में राष्‍ट्रपति का ऑफिस है और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के राष्ट्रपति और उनका परिवार भी इसी में रहता है। पीएम मोदी का जिस व्‍हाइट हाउस में भव्‍य स्‍वागत हुआ आइए जानते हैं इसकी खासियत और खास बातें ।

1- दुनिया के सबसे अधिक सुरक्षित इमारतों में से एक व्‍हाइट हाउस है।

2- 1791 में अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने इसे बनवाने का बीड़ा उठाया था और आठ साल में बनकर तैयार हुआ था।

3-जब व्‍हाइट हाउस बन ही रहा था तभी अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति जॉन एडम्स और उनकी पत्नी एबिगेल इस व्‍हाइट हाउस में रहने लगीं।

4- 1812 में युद्ध के दौरान व्हाइट हाउस को आग लगाकर फूंक दिया था और इसके बाद जेम्स होबन को इसे दोबारा बनाने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई।

5-33वें अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन के कार्यकाल में 50 साल पुराने व्‍हाइट हाउस में कुछ कमजोरी आने लगी, जिसके बाद इसकी बाहरी दीवारों के अलावा इसे पूरा ढहा दिया गया था और नए सिरे से बनाया गया था।

6- व्‍हाइट हाउस को प्रेसिडेंट्स पैलेस, प्रेसिडेंट्स हाउस और एक्ज़ीक्यूटिव मैन्शन नामों से जाना गया इसके बाद अमेरिका के 26वें राष्ट्रपति थियोडोर रूज़वेल्ट ने वर्ष 1901 में व्हाइट हाउस को ऑफिसियल तौर पर व्हाइट हाउस नाम दिया था।

7- व्हाइट हाउस जो अमेरिका के राष्‍ट्रपति का घर है वो छह मंजिल में बना है। जिसमें 132 कमर और 35 बाथरूम हैं।

8- व्हाइट हाउस में 412 दरवाज़े, 147 खिड़कियां, 28 फायरप्लेस, आठ सीढ़ियां, तीन लिफ्ट है।

9- व्हाइट हाउस के किचन में एक साथ 140 मेहमानों का खाना बन सकता है, 1,000 से भी ज़्यादा मेहमानों के लिए चाय-नाश्ता सर्व करने की क्षमता है।

10- व्हाइट हाउस की सिर्फ़ चारदीवारी को रंगने करने के लिए लगभग 2158 लीटर पेन्ट लगता है। पूरी बिल्डिंग छक्‍क व्‍हाइट रंग से रंगी हुई है। व्‍हाइट हाउस में अमेरिकी इतिहास का जीवंत संग्रहालय भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+