रूस की भारी बमबारी में यूक्रेन के सेवरोडोनेत्सक में 10 की मौत

कीव, 17 मई। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई महीनों से दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है, इस दौरान दोनों ही पक्ष के सैकड़ों सैनिक और हजारो लोगों की जान जा चुकी है। रूस की ओर से भारी गोलाबारी लगातार जारी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के सेवरोडोनस्क में रूस की गोलाबारी में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। दोनों ही देशों के बीच युद्ध को रोकने के लिए कई दौर की बैठक हो चुकी है लेकिन इसमे कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। अमेरिका सहित तमाम पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं, लेकिन इन प्रतिबंधों के आगे रूस कतई झुकने के मन में नहीं लग रहा है।

russia

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच 11 हफ्तों से युद्ध चल रहा है। अब रूस का ध्यान मुख्य रूप से सेवरोडोनेत्स्क शहर पर है जोकि अभी भी यूक्रेन के नियंत्रण में है। डोनबास में रूसी सेना अपना नियंत्रण हासिल करने में विफल रही है, जिसके बाद अब रूसी सैनिक इस क्षेत्र की ओर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यह औद्योगिक शहर है और यहां तकी आबादी युद्ध शुरू होने से पहले तकरीबन एक लाख थी।

अमेरिकी इंस्टिट्यूट स्टडी ऑफ वॉर के अनुसार रूसी सेना ने संभवत: ब़े स्तर पर यूक्रेन के डोनेस्क शहर को अपने नियंत्रण में लेने का लक्ष्य छोड़ दिया है। लुहांस्क के बड़े क्षेत्र पर रूस अपना नियंत्रण हासिल करना चाहता है। पिछले 11 हफ्तों के युद्ध की बात करें कोरूस ने कई इलाकों पर अपना नियंत्रण हासिल कर लिया है। साउथ कोस्ट में रूस ने खेरसॉन औस मारियोपोल पर नियंत्रण हासिल कर लिया है, जहां जमीन पर अभी भी स्टील इंडस्ट्री के करीब युद्ध जारी है, 90 फीसदी लुहांस्क के हिस्से पर भी रूस ने अपना नियंत्रण हासिल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+