ऑनलाइन एप से लोन बना मौत की वजह, सुसाइड नोट में युवक ने बयां किया दर्द

इंदौर, 24 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया। सुसाइड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद पुलिस को मृतक के द्वारा लिखा गया 2 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में मृतक ने ऑनलाइन एप से लोन लेने की बात स्वीकारी है। इतना ही नहीं इस में युवक ने बताया है कि, वह लोन नहीं भर पा रहा था, वहीं अब पुलिस लोन की किश्त ना भर पाने के कारण को ही मौत की वजह मान रही है।

indore

सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कुछ ऐसा

युवक की ओर से लिखे गए सुसाइड नोट पर नजर डालें तो उसमें लिखा गया है कि, 'मैं अमित यादव अपने पूरे होश में यह पत्र लिख रहा हूं, जीने की इच्छा मेरी भी है, पर मेरे हालात अब ऐसे नहीं रहे। आदमी मैं बुरा नहीं हूं, इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। मेरी ही है। मैंने कई ऑनलाइन एप से लोन ले रखा है, मैं लोन नहीं भर पा रहा हूं। इज्जत के डर से यह कदम उठा रहा हूं। कृपा कर पुलिस मेरे परिवार जैसे मां-बाप सास ससुर को परेशान ना करें, मैं ही दोषी हूं।

मौत सिर्फ शरीर की होती है

इसी के साथ युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे बैंक अकाउंट में लगभग 850 रुपए हैं, मैं अपनी इच्छा से इन्हें मेरे भाई और दोस्त जिसने कदम कदम पर मेरा साथ दिया उसको ट्रांसफर कर रहा हूं। डिप्रेशन बहुत है, और अब यह सहन नहीं होता। मां-बाप बहुत अच्छे मिले, सास-ससुर भी अच्छे मिले, मैं ही खराब था। कृपया आपस में ना लड़ें, इससे मेरी आत्मा को दुख होगा। मैं वापस आऊंगा भाई, तू बहुत बड़ा आदमी बने, बस यही तमन्ना या ख्वाहिश रहेगी। मेरी बॉडी को एक बार हंस कर जरूर देखना, जिंदगी की जंग हार गए हैं, मौत सिर्फ शरीर की होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+