Indore News: मदद की आड़ में पति के दोस्त ने किया गलत काम, वायरल किए फोटो और वीडियो
मध्यप्रदेश के उज्जैन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला को उसके पति के दोस्त ने धोखा देने के साथ ही उसके साथ गलत काम किया है। आरोपी ने महिला के पति से उसका तलाक करवा दिया था। वहीं इसके बाद वह लगातार महिला के साथ गलत काम को अंजाम देता था।
आरोपी ने महिला के साथ गलत काम करने के बाद कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे, जिसके बाद आरोपी इन्हीं फोटो और वीडियो के बहाने महिला और उसके बच्चों को ब्लैकमेल करता था, जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक उज्जैन की रहने वाली महिला के साथ उज्जैन के ही युवक ने गलत काम को अंजाम दिया है। आरोपी, महिला के पति का दोस्त है, जिसके चलते महिला आरोपी को 20 साल से जानती थी, मौका पाकर आरोपी महिला से नजदिकियां बढ़ाता था, और इन्हीं नजतदिकियों का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के पति से उसका तलाक करवा दिया था। वहीं तलाक के लिए मदद के बहाने आरोपी ने कई बार महिला के साथ संबंध बनाए और फिर महिला को उज्जैन से इंदौर शिफ्ट करवा दिया। वहीं आरोपी महिला के गहने और लाखों रूपए लेकर फरार हो गया, जिसके बाद महिला ने आरोपी की शिकायत पुलिस से की है।
महिला ने पुलिस को बताया कि, आरोपी ने कई बार उसके साथ गलत काम किया है, इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के गलत फोटो और वीडियो लिए हैं, जिसे अक्सर आरोपी वायरल करने की धमकी देता है। आरोपी अक्सर महिला के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी महिला के बच्चों को देता था, जहां वे इसके एवज में महिला से पैसों की डिमांड करता था। वहीं आरोपी ने फोटो और वीडियो उसके कुछ दोस्तों के साथ-साथ महिला के पति तक पहुंचा दिए थे, जिसके बाद महिला ने बच्चों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत पुलिस से की है।
ये भी पढ़े- Indore News: एसिड को शराब समझ पूरी बोतल पी गया युवक, हाल हुआ बेहाल












Click it and Unblock the Notifications