Indore के युवाओं ने किया स्कूल का कायाकल्प, CM Shivraj ने दी बधाई

स्वच्छ शहर इंदौर में युवाओं ने अनूठी पहल करते हुए चार महीने में अपने पैसे और संसाधनों से रालामंडल के एक स्कूल का कायाकल्प कर प्रेरणास्पद कार्य किया है।

indore

Recommended Video

    एमपी को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के युवाओं ने कमाल कर दिखाया है, जहां युवाओं ने स्कूल के कायाकल्प में अनूठा योगदान प्रदान किया है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनभागीदारी से हो रहे कार्यों के समाचार निरंतर प्राप्त हो रहे हैं। राज्य के विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इंदौर में युवाओं ने अद्भुत पहल करते हुए चार महीने में अपने पैसे और संसाधनों से रालामंडल के एक स्कूल का कायाकल्प कर दिया। स्कूल को ब्लैक बोर्ड और फर्नीचर तो उपलब्ध कराया ही, पर्यावरण के संरक्षण की दृष्टि से कक्षाओं के सामने वृक्ष लगाकर शाला परिसर को हरियाली से समृद्ध किया है। शाला में छ: क्लास रूम बनकर तैयार हैं। इंदौर के युवाओं के इस सकारात्मक सोच और उसे अपने संसाधनों से क्रियान्वित करने की पहल के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ।

    कुछ ऐसा है मामला

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में युवाओं ने अनूठी पहल करते हुए चार महीने में अपने पैसे और संसाधनों से रालामंडल के एक स्कूल का कायाकल्प कर प्रेरणास्पद कार्य किया है। युवाओं के द्वारा किए गए इस कार्य से प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान भी खुश नजर आए, जहां उन्होंने युवाओं के इस कार्य की जमकर सराहना की है। युवाओं ने स्कूल को ब्लैक बोर्ड और फर्नीचर तो उपलब्ध कराया ही, पर्यावरण के संरक्षण की द्दष्टि से कक्षाओं के सामने वृक्ष लगाकर शाला परिसर को हरियाली से समृद्ध किया है। शाला में 6 क्लास रूम बनकर तैयार हैं। युवाओं के द्वारा किए गए इस अनूठे कार्य के बाद स्कूल बेहद ही सुंदर और सर्व सुविधा युक्त नजर आ रहा है।

    लगातार हो रही अनूठी पहल

    मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों अनूठी पहल हो रही है, जहां लगातार युवा अलग-अलग अभियानों के जरिए स्कूल कॉलेजों को व्यवस्थित करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं युवा अलग-अलग अभियानों में हिस्सा लेकर शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में भी अपना योगदान दे रहे हैं। वहीं युवा अलग-अलग क्षेत्रों में अपना दम दिखाते हुए प्रदेश का नाम भी रोशन करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक बार फिर युवाओं ने अनूठी पहल करते हुए स्कूल का कायाकल्प किया है।

    ये भी पढ़े- Indore news: ओलावृष्टि से गेहूं की फसल प्रभावित, मंत्री तुलसी सिलावट ने खेत में पहुंचकर जाना हाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+